Chhattisgarh Weather: रायपुर में तेज बारिश...कवर्धा में बहे युवक का शव मिला, प्...

chhattisgarh-weather-alert

Chhattisgarh Weather: रायपुर में तेज बारिश...कवर्धा में बहे युवक का शव मिला, प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

chhattisgarh weather रायपुर में तेज बारिशकवर्धा में बहे युवक का शव मिला  प्रदेश के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

18 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने रायगढ़, जशपुर, रायपुर, दुर्ग, बस्तर सहित राज्य के 18 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली भी गिर सकती है।

वाटरफॉल में बहे दूसरे युवक का शव मिला

कवर्धा के रानीदहरा वाटरफॉल में बहे दूसरे युवक का शव 24 घंटे के बाद बरामद कर लिया गया है। मुंगेली निवासी श्रीजल पाठक (22) की बॉडी घटनास्थल से करीब 10 किमी दूर छिरपानी डैम से सोमवार शाम 6 बजे बरामद की गई।बता दें कि रविवार दोपहर को रानीदहरा जलप्रपात देखने आए 5 पर्यटक लौटते वक्त पुल से बह गए थे, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि श्रीजल लापता था। तीन को पहले ही बचा लिया गया था।

अगले 24 घंटे में पूरे छत्तीसगढ़ में तेज बारिश

मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में पूरे छत्तीसगढ़ में तेज बारिश हो सकती है। दरअसल, 24 जुलाई के आस-पास उत्तर बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इसके असर से पूरे प्रदेश में पानी बरसेगा। खासकर दक्षिण हिस्से यानी बस्तर संभाग में इसका असर ज्यादा रहेगा। ये ट्रेंड इस पूरे सप्ताह देखने को मिल सकता है। [caption id="attachment_96412" align="alignnone" width="300"]चित्रकोट वॉटरफॉल चित्रकोट वॉटरफॉल[/caption]

लंबा रहेगा मानसून!

मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है। इस साल 8 दिन पहले यानी 24 मई को ही केरल पहुंच गया था। मानसून के लौटने की सामान्य तारीख 15 अक्टूबर है। अगर इस साल अपने नियमित समय पर ही लौटता है तो मानसून की अवधि 145 दिन रहेगी। इस बीच मानसून ब्रेक की स्थिति ना हो तो जल्दी आने का फायदा मिलता सकता है।

जाने क्यों गिरती है बिजली

दरअसल, आसमान में विपरीत एनर्जी के बादल हवा से उमड़ते-घुमड़ते रहते हैं। ये विपरीत दिशा में जाते हुए आपस में टकराते हैं। इससे होने वाले घर्षण से बिजली पैदा होती है और वह धरती पर गिरती है। आकाशीय बिजली पृथ्वी पर पहुंचने के बाद ऐसे माध्यम को तलाशती है जहां से वह गुजर सके।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।