Chhattisgarh: जिंदगी बचाने की नई पहल - छत्तीसगढ़ में 'रक्त-मित्र' डायरेक्ट्री से...

chhattisgarh

Chhattisgarh: जिंदगी बचाने की नई पहल - छत्तीसगढ़ में 'रक्त-मित्र' डायरेक्ट्री से अब जरूरतमंदों को मिलेगा समय पर रक्त

chhattisgarh जिंदगी बचाने की नई पहल - छत्तीसगढ़ में रक्त-मित्र डायरेक्ट्री से अब जरूरतमंदों को मिलेगा समय पर रक्त

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को जशपुर जिले के ग्राम बगिया में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने "रक्त-मित्र" डायरेक्ट्री का विमोचन किया और रेडक्रॉस के आजीवन सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने रक्तदान को मानवता की सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण बताते हुए इसे सबसे बड़ा दान कहा।

[caption id="attachment_96896" align="alignnone" width="300"]Chhattisgarh Chhattisgarh[/caption]

Chhattisgarh: लोगों की जान बचाने में सहायक सिद्ध

उन्होंने "रक्त-मित्र" डायरेक्ट्री को एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल करार दिया। इस डायरेक्ट्री में 480 स्वैच्छिक रक्तदाताओं के नाम और मोबाइल नंबर शामिल हैं, जिससे जरूरतमंद मरीज सीधे रक्तदाताओं से संपर्क कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह डायरेक्ट्री मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद करेगी और कई लोगों की जान बचाने में सहायक सिद्ध होगी।

Chhattisgarh: पुनीत कार्य में सक्रिय भागीदारी की अपील की

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि वे स्वैच्छिक रक्तदान और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं, जो उनकी समाज सेवा के प्रति निष्ठा को दर्शाता है। उन्होंने रेडक्रॉस के माध्यम से आयोजित रक्तदान शिविरों की प्रशंसा की और आम जनता से इस पुनीत कार्य में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Chhattisgarh: समाज में सकारात्मक संदेश जाता

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने समर्पित रक्तदाताओं जैसे नीरज शर्मा, अजय कुमार कुशवाहा और शिव नारायण सोनी को प्रमाण पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समय पर रक्त मिलना जीवन बचा सकता है और ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

सुविधा प्रदान करने के लिए संकल्पित

मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने हाल ही में शुरू की गई एम्बुलेंस सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए संकल्पित है।

रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक कदम

"रक्त-मित्र" डायरेक्ट्री जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी, जशपुर की संयुक्त पहल है। इच्छुक लोग QR कोड स्कैन कर या जिला कलेक्ट्रेट में संपर्क करके स्वयं को "रक्त-मित्र" के रूप में पंजीकृत कर सकते हैं। यह पहल मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।