Cm bhajanlal helpline number: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया जनता से कॉल पर सी...

cm-bhajanlal-helpline-number

Cm bhajanlal helpline number: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया जनता से कॉल पर सीधे संवाद.. और जानी समस्या

cm bhajanlal helpline number मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया जनता से कॉल पर सीधे संवाद और जानी समस्या

Cm bhajanlal helpline number: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीधे संवाद किया. मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित लाइब्रेरी बिल्डिंग में बने 181 हेल्पलाइन कॉल सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने खुद फोन उठाकर नागरिकों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं. [caption id="attachment_131522" align="alignnone" width="300"]cm bhajanlal sharma cm bhajanlal sharma[/caption] जहा मुख्यमंत्री ने कहा- “हेलो… मैं आपका सेवक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोल रहा हूँ”, तो शिकायतकर्ता भी चौंक गया और अपनी समस्या खुलकर साझा की.

यह सरकार की प्राथमिकता है

सीएम भजनलाल शर्मा का साफ उद्देश्य है कि.. 181 हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं का अंतिम पड़ाव बने, ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें. कॉल सेंटर पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायत मिलते ही उसका त्वरित और प्रभावी समाधान हो. किसी भी नागरिक को असुविधा नहीं होनी चाहिए, यह सरकार की प्राथमिकता है.

3 महीने में चार बार कॉलर्स से सीधी बात

Cm bhajanlal helpline number: सीएम भजनलाल शर्मा ने पिछले करीब तीन महीनों में चार बार 181 कॉल सेंटर पहुंचकर कॉलर्स से सीधे संवाद कर चुके हैं. उन्होंने कहा की सरकार केवल कागजी समीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर समस्याओं को समझने और सुलझाने पर फोकस कर रही है.

संवेदनशील और जवाबदेह बनाया जा सकता है

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया और कहा कि शिकायतों का निपटारा वैज्ञानिक और सिस्टमेटिक तरीकों से किया जाए. हर समस्या का रिकॉर्ड, फॉलोअप और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो. उन्होंने कहा कि तकनीक का सही उपयोग कर शासन को अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाया जा सकता है.

जनसुनवाई सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री हर 15 दिन में अपने आवास पर जनसुनवाई करते हैं और वहीं से संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देश देते हैं. इसके साथ ही मंत्रियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने आवास और भाजपा मुख्यालय पर नियमित जनसुनवाई करें, ताकि आम जनता को जल्द राहत मिल सके.

संबंधित सामग्री

एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला!

मनोरंजन

एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला!

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र नाथ पर जमीन विवाद के कारण कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज पटना में जारी है।

देहरादून में सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला, मांस के टुकड़े सड़क पर बिखरें

राज्य

देहरादून में सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला, मांस के टुकड़े सड़क पर बिखरें

देहरादून में एक सिटी बस ने पांच लोगों को कुचल दिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना लालपुल क्षेत्र में हुई, जहां बस अनियंत्रित हो गई।

TMC ने चुनाव आयोग को नई वर्किंग कमेटी की सूची भेजी, ममता को बताया अध्यक्ष

देश-विदेश

TMC ने चुनाव आयोग को नई वर्किंग कमेटी की सूची भेजी, ममता को बताया अध्यक्ष

तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पार्टी के पदाधिकारियों और नेशनल वर्किंग कमेटी की नई लिस्ट भेजी, जिसमें ममता बनर्जी को अध्यक्ष और अभिषेक बनर्जी को महासचिव बताया गया।

राम मंदिर चढ़ावा: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, CM योगी लेंगे अंतिम फैसला

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, CM योगी लेंगे अंतिम फैसला

अयोध्या राम मंदिर में 200 करोड़ से ज्यादा की चोरी की जांच के लिए गठित SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट CM योगी आदित्यनाथ को सौंपी।

MP सरकार का फैसला:सांदीपनि स्कूलों में अब ‘इलेक्ट्रिक किचन’ से बनेगा मिड-डे मील, बच्चों को मिलेगा स्वच्छ और सुरक्षित भोज

राज्य

MP सरकार का फैसला:सांदीपनि स्कूलों में अब ‘इलेक्ट्रिक किचन’ से बनेगा मिड-डे मील, बच्चों को मिलेगा स्वच्छ और सुरक्षित भोज

मध्य प्रदेश सरकार ने सांदीपनि स्कूलों में इलेक्ट्रिक किचन व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिलेगा।