CM धामी ने किया देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ

cm-dhami-dehradun-pithoragarh-flight-service-launch

CM धामी ने किया देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ

cm धामी ने किया देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ

Dehradun Pithoragarh Flight Service: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया। इस नई सेवा के तहत एलाइंस एयर 42 सीटर विमान का संचालन करेगी, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा अब महज 1 घंटे में पूरी हो सकेगी।

देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून विमान सेवा

विमान सेवा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर शुरू हुई यह सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पहले हवाई यात्रा केवल संपन्न वर्ग के लिए मानी जाती थी, लेकिन अब केंद्र सरकार की नीतियों के चलते आम नागरिक भी सस्ते में हवाई सफर कर पा रहा है।

Dehradun Pithoragarh Flight Service: उड़ान योजना 2.0

CM ने उड़ान योजना का जिक्र करते हुए बताया कि साल 2016 में शुरू की गई इस योजना ने छोटे शहरों और दूरस्थ क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। हाल ही में उड़ान योजना 2.0 को भी मंजूरी मिल गई है, जिसके तहत अगले 10 सालों में लगभग 29 हजार करोड़ रुपये के बजट से 100 नए हवाई अड्डे और 200 नए हेलीपैड विकसित करने का लक्ष्य रखा है।

देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून विमान सेवा

26 हवाई मार्ग संचालित 

CM धामी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए हवाई सेवाएं केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि जीवन रेखा बन गई हैं। दुर्गम इलाकों में जरूरी सामान पहुंचाने और गंभीर मरीजों को समय पर इलाज के लिए बड़े शहरों तक लाने में इन सेवाओं की अहम भूमिका है। वर्तमान में प्रदेश में उड़ान योजना के तहत 26 हवाई मार्ग संचालित हो रहे हैं। वहीं, 2023 में शुरू की गई उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी योजना के अंतर्गत 6 रूट पर उड़ानें संचालित की जा रही हैं। 

पिछले 4 सालों में राज्य में हेलिपोर्ट्स की संख्या 2 से बढ़कर 12 और हेलीपैड की संख्या 60 से बढ़कर 118 हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश को “बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम” का राष्ट्रीय सम्मान भी मिल चुका है।

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।