नंदा गौरा योजना की राशि जारी, CM धामी ने बेटियों के खातों में भेजे 145.93 करोड़

cm-dhami-releases-145-93-crore-nanda-gaura-yojana-uttarakhand-2025

नंदा गौरा योजना की राशि जारी, CM धामी ने बेटियों के खातों में भेजे 145.93 करोड़

नंदा गौरा योजना की राशि जारी cm धामी ने बेटियों के खातों में भेजे 14593 करोड़

Nanda Gaura Yojana: उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी नंदा गौरा योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य की 33,251 बालिकाओं के खातों में कुल 145.93 करोड़ रुपये की धनराशि DBT के माध्यम से भेजी गई। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को यह सहायता प्रदान की गई।

नंदा गौरा योजना

नंदा गौरा योजना 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नंदा गौरा योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, और सुरक्षा का सशक्त अभियान है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।

बेटियों के खातों में जारी राशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार तक हर स्तर पर प्रतिबद्ध है। समाज में बेटा-बेटी के बीच भेदभाव खत्म करने और कन्या जन्म को प्रोत्साहन देने के लिए नंदा गौरा योजना प्रदेश में चलाई जा रही है। इस योजना के तहत बालिका के जन्म पर 11,000 रु. की सहायता और 12वीं पास करने पर उच्च शिक्षा के लिए 51,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह पहल न केवल आर्थिक सहयोग है, बल्कि सोच में बदलाव की दिशा में भी बड़ा कदम है।

[caption id="attachment_137309" align="alignnone" width="1356"] CM धामी ने बेटियों के खातों में भेजे 145.93 करोड़ CM धामी ने बेटियों के खातों में भेजे 145.93 करोड़[/caption]

Nanda Gaura Yojana: बेटियों की सुरक्षा

राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 3,77,784 बालिकाओं को कुल 11 अरब 68 करोड़ 49 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। यह योजना कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा और बालिका शिक्षा के प्रसार में अहम भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 30% आरक्षण दिया है। इससे न केवल महिलाओं की भागीदारी बढ़ी, बल्कि सरकारी कार्यालयों की कार्य संस्कृति में भी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित कर रोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।