CM धामी ने किया साइंस सेंटर का निरीक्षण, बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद

cm-dhami-science-center-inspection-young-scientists-interaction

CM धामी ने किया साइंस सेंटर का निरीक्षण, बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद

cm धामी ने किया साइंस सेंटर का निरीक्षण बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद

CM Dhami Science Center: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत जिले के दौरे पर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने करोड़ों की लागत से बना रहे साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। CM धामी ने निर्माण संबंधी जानकारियां ली। उन्होंने राज्य सरकार के द्वारा भविष्य के वैज्ञानिकों के लिए इसे बड़ा कदम बताया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने बाल वैज्ञानिकों से भी संवाद किया।

साइंस सेंटर का निरीक्षण

साइंस सेंटर का निरीक्षण

CM पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत में निर्माणाधीन अत्याधुनिक साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। करीब 55.52 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा यह सेंटर प्रदेश में विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार का नया हब बनने जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समयबद्धता की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रस्तावित 4 मंजिला साइंस कैंपस और आधुनिक वैज्ञानिक गैलरियों का भी अवलोकन किया।

[caption id="attachment_144299" align="alignnone" width="1130"]मुख्यमंत्री धामी ने बाल वैज्ञानिकों से संवाद किया। मुख्यमंत्री धामी ने बाल वैज्ञानिकों से संवाद किया।[/caption]

CM Dhami Science Center: वैज्ञानिकों से संवाद

इस साइंस सेंटर में 40 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और आवासीय सुविधाएं, फन साइंस गैलरी और विज्ञान एवं कृषि गैलरी, प्रशिक्षण हॉल और प्रदर्शनी कक्ष, अत्याधुनिक एस्ट्रोनॉमी गैलरी, 120 सीटों का ऑडिटोरियम, 71 सीटों वाला आधुनिक प्लैनेटेरियम (इनर और आउटर डोम सहित) जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

इस अवसर पर CM धामी ने नन्हे वैज्ञानिकों से भी संवाद किया। CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह साइंस सेंटर भविष्य में राज्य के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन का प्रमुख केंद्र बनेगा। CM ने कहा विज्ञान के बिना विकास संभव नहीं है। यह राइंस केंद्र दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक विज्ञान और खगोल विज्ञान से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

संबंधित सामग्री

“हिमाचल में 800 कांस्टेबलों की होगी भर्ती, अग्निवीर योजना से रोजगार के अवसर घटे,” बोले CM सुक्खू

राज्य

“हिमाचल में 800 कांस्टेबलों की होगी भर्ती, अग्निवीर योजना से रोजगार के अवसर घटे,” बोले CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य में युवाओं के लिए नई रोजगार योजनाएं घोषित कीं, जिसमें पुलिस विभाग में 800 कांस्टेबलों की भर्ती शामिल है।

राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड में बढ़ी सियासी तल्खी, JDU विधायक सरयू राय ने CM सोरेन को दिया बड़ा सुझाव

राज्य

राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड में बढ़ी सियासी तल्खी, JDU विधायक सरयू राय ने CM सोरेन को दिया बड़ा सुझाव

झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की हार ने राजनीतिक मतभेदों को गहरा दिया है। सरयू राय ने मुख्यमंत्री को कांग्रेस से अलग होने की सलाह दी।

शादी के दूसरे दिन पैसे-जेवर लेकर दुल्हन फरार, पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा

राज्य

शादी के दूसरे दिन पैसे-जेवर लेकर दुल्हन फरार, पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा

राजस्थान के झुंझुनूं में एक ठगी गिरोह, जो शादी के नाम पर पैसे लेकर फरार हो जाता था, के मुख्य सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

भोपाल में 24 घंटे में बदली पटवारियों की ट्रांसफर लिस्ट, 46 में से 24 के तबादले रद्द

राज्य

भोपाल में 24 घंटे में बदली पटवारियों की ट्रांसफर लिस्ट, 46 में से 24 के तबादले रद्द

भोपाल में 46 पटवारियों के तबादले का आदेश 24 घंटे के भीतर बदल गया, जिससे राजनीतिक हस्तक्षेप और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।

PM मोदी ने PM-VBRY के तहत 2400 करोड़ रुपए का दिया प्रोत्साहन

देश-विदेश

PM मोदी ने PM-VBRY के तहत 2400 करोड़ रुपए का दिया प्रोत्साहन

प्रधानमंत्री मोदी ने PM-VBRY योजना के तहत 15 लाख लाभार्थियों को ₹2400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी, जिससे नौकरी खोजने वाले युवाओं को लाभ होगा।