CG NEWS: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर सीएम साय का तीखा हमला, "लोकतंत्र में असंसद...

cm-sai-slams-mahua-moitra-unsansadiya-bhasha

CG NEWS: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर सीएम साय का तीखा हमला, "लोकतंत्र में असंसदीय भाषा की कोई जगह नहीं"

cg news टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर सीएम साय का तीखा हमला "लोकतंत्र में असंसदीय भाषा की कोई जगह नहीं"

विष्णुदेव साय ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। नया रायपुर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि "लोकतंत्र में असंसदीय भाषा की कोई जगह नहीं है।"

उन्होंने कहा कि टीएमसी सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया, वह न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन है, बल्कि संसद की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला भी है।

संसद की मर्यादा का उल्लंघन"

सीएम साय ने कहा कि संसद देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का सर्वोच्च मंच है, और वहां इस प्रकार की भाषा इस्तेमाल करना पूरी तरह से निंदनीय और आपत्तिजनक है। उन्होंने विपक्षी नेताओं से आग्रह किया कि वे अपनी भाषा और विचारों में संयम बरतें, ताकि लोकतंत्र की मर्यादा बनी रहे।

 मन की बातसे मिली प्रेरणा

कार्यक्रम के अवसर पर सीएम साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की भी सराहना की। उन्होंने कहा,"यह कार्यक्रम करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हर महीने जनता इसे बड़े चाव से सुनती है। प्रधानमंत्री इस माध्यम से देशभर की नई सोच और नवाचारों को सामने लाते हैं।"सीएम साय ने इसे एक जन-संवाद का सबसे सशक्त माध्यम बताया।

बस्तर में बाढ़ पर सीएम की सख्ती

सीएम साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में आई भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति पर सरकार की नजर है। उन्होंने जानकारी दी कि विदेश दौरे पर रहने के बावजूद वे लगातार स्थिति की निगरानी करते रहे और अधिकारियों को निर्देश देते रहे। सीएम साय ने सफा कहा:बाढ़ पीड़ितों की सहायता और मुआवजा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 मोदी की विदेश नीति पर भी बोले सीएम साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम साय ने कहा कि"मोदी जी के नेतृत्व में भारत का गौरव वैश्विक मंचों पर लगातार बढ़ा है।"उन्होंने कहा कि भारत अब हर देश से बेहतर संबंध बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। चीन के साथ भी भारत सकारात्मक माहौल की अपेक्षा रखता है।

Read More :- मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती!

Watch Now :- साल में एक बार खुलता है राधा रानी का मंदिर

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।