InvestorMeet: बस्तर में आज निवेशकों का मेला, इन्वेस्टर मीट में शामिल होंगे सीएम साय

cm-sai-will-be-on-bastar-tour-today

InvestorMeet: बस्तर में आज निवेशकों का मेला, इन्वेस्टर मीट में शामिल होंगे सीएम साय

investormeet बस्तर में आज निवेशकों का मेला इन्वेस्टर मीट में शामिल होंगे सीएम साय

छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय आज बस्तर दौरे पर हैं। वे जगदलपुर के एक निजी होटल में बस्तर इन्वेस्टर मीट में शामिल होंगे। रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में नई उद्योग नीति लाने के बाद लगातार इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन रहे हैं। रायपुर, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और विदेशों में भी आयोजन किए गए।

रायपुर में कहा-

रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में CM साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में नई उद्योग नीति लागू होने के बाद लगातार इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. यह आयोजन रायपुर, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और यहां तक कि विदेशों में भी किया गया। उनका कहना था कि बस्तर पर विशेष फोकस के साथ इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया जा रहा है।

नई इन्वेस्टर पॉलिसी पर फोकस

आज जगदलपुर में आयोजन करने जा रहे हैं। नई इन्वेस्टर पॉलिसी में बस्तर पर विशेष फोकस किया गया है। एसटी, एससी वर्ग, महिला और अग्नि-वीर सेवानिवृत्त उद्यमी बनना चाहेंगे। उनके लिए विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था है। बस्तर में छोटे-छोटे उद्योग को काफी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों को इसका लाभ होगा।

नए-नए रोजगार के अवसर मिलेंगे

इस आयोजन से बस्तर में औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी। नए-नए रोजगार के अवसर खुलेंगे। वहीं, सरकार का कहना है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में बस्तर का विकास प्राथमिक रहा है। इन्वेस्टर कनेक्ट इसी संकल्प को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

समावेशी विकास की दिशा-सीएम

समावेशी विकास की इस सोच के अंतर्गत उद्योग और निवेश को केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित न रखकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे मूलभूत क्षेत्रों से जोड़ा गया है। जिससे बस्तर का विकास केवल औद्योगिक विकास तक सीमित न रहकर सामाजिक उन्नति का आधार भी बन सके।

बीजेपी सिद्धातों पर चलने वाली पार्टी-सीएम

कांग्रेस ने बीजेपी पर उप राष्ट्रपति चुनाव में वोट खरीदी का आरोप लगाया है। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, ऐसा बीजेपी नहीं करती है। सबको मालूम होना चाहिए कि एक वोट के लिए अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार गिर गई थी। बीजेपी सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है।इससे समझ जाना चाहिए कि, उस समय एक क्या कई वोट खरीद सकते थे, लेकिन एक वोट के लिए अटल बिहारी वाजपेयी ने सरकार की गिरा दी। ऐसी केवल बीजेपी ही कर सकती है।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ HC ने जेल में बंद छात्र को NEET परीक्षा देने की दी अनुमति

राज्य

छत्तीसगढ़ HC ने जेल में बंद छात्र को NEET परीक्षा देने की दी अनुमति

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने रायपुर सेंट्रल जेल में बंद एक छात्र को NEET परीक्षा देने की अनुमति दी।

भोपाल:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए मध्य प्रदेश सरकार की व्यापक तैयारियां, मंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

राज्य

भोपाल:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए मध्य प्रदेश सरकार की व्यापक तैयारियां, मंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

21 जून को मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में सभी जिलों में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति भी शामिल होंगे।

उत्तराखंड कांग्रेस जल्द घोषित करेगी नई कार्यकारिणी, चुनावी तैयारी तेज

राज्य

उत्तराखंड कांग्रेस जल्द घोषित करेगी नई कार्यकारिणी, चुनावी तैयारी तेज

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने संकेत दिया है कि 25 जून तक नई कार्यकारिणी की घोषणा की जा सकती है, जिससे चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी।

Vitthal Rukmini Mandir: एक ऐसा मंदिर जहां भगवान ने किया था भक्त का इंतजार, फिर वहीं हो गए विराजमान

सनातन

Vitthal Rukmini Mandir: एक ऐसा मंदिर जहां भगवान ने किया था भक्त का इंतजार, फिर वहीं हो गए विराजमान

पंढरपुर का विट्ठल मंदिर, जहां भगवान श्रीकृष्ण विट्ठल रूप में और उनकी पत्नी रुक्मिणी विराजमान हैं, भक्ति की महान शक्ति का प्रतीक है।

CM भजनलाल ने किया योग, खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा

राज्य

CM भजनलाल ने किया योग, खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा

भजनलाल शर्मा की सरकार ने राजस्थान के 50 पदक विजेता खिलाड़ियों को 'कनिष्ठ सहायक' के पद पर सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया।