RDG बंदज होने पर CM सुक्खू का बयान, बोले - हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार

cm-sukhu-rdg-closure-statement-himachal-stepmotherly-treatment

RDG बंदज होने पर CM सुक्खू का बयान, बोले - हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार

rdg बंदज होने पर cm सुक्खू का बयान बोले - हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार

CM Sukhu RDG Statement: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राजस्व घाटा अनुदान समाप्त करने के बावजूद राज्य सरकार की पुरानी पेंशन योजना और सभी प्रमुख कल्याणकारी योजनाएं पूर्व की तरह जारी रहेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार अपने संसाधनों से जनता के अधिकारों और हितों की हर हाल में रक्षा करेगी।

RDG बंदज होने पर CM सुक्खू का बयान

CM सुक्खू का बयान

दिल्ली रवाना होने से पहले अनाडेल हेलीपैड पर मीडिया से बातचीत करते हुए CM सुक्खू ने कहा कि यदि BJP सत्ता में होती, तो OPS को हटाकर यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) लागू कर दी जाती। जिससे सरकारी कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा समाप्त हो जाती। एक साधारण परिवार से आने के कारण वे आम लोगों की परेशानियों को भली-भांति समझते हैं और उनके हितों से सरकार कभी भी समझौता नहीं करेगी।

CM Sukhu RDG Statement: ‘हर साल करोड़ों का नुकसान’

CM सुक्खू ने कहा वित्तीय प्रबंधन भले ही वित्त विभाग देखता हो, लेकिन राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य संसाधनों को मजबूत करना और विकास को गति देना है। CM ने BJP से जनता को गुमराह करने के बजाय केंद्र सरकार से राज्य के अधिकारों की लड़ाई में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत मिलने वाला RDG राज्यों के राजस्व घाटे को पूरा करने के लिए दिया जाता है। हर साल लगभग 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य के बजट पर गंभीर असर डालेगा।

‘केंद्र सरकार का सौतेला व्यवहार’ 

RDG समाप्त किए जाने को प्रदेश के प्रति केंद्र सरकार का ‘सौतेला व्यवहार’ बताया और कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के कारण हिमाचल एक राजस्व घाटा राज्य बना रहेगा। RDG की बहाली के लिए प्रधानमंत्री मोदी से भेंट करेंगे और राज्य के हक के लिए हर मंच पर लड़ाई लड़ेंगे।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।