Vishnu Dev Sai Rudrabhishek: विष्णु ने किया शिव का रूद्राभिषेक प्रदेशवासियों की...

cm-vishnu-dev-sai-performs-rudrabhishek

Vishnu Dev Sai Rudrabhishek: विष्णु ने किया शिव का रूद्राभिषेक प्रदेशवासियों की समृद्धि और सुख-शांति के लिए की कामना

vishnu dev sai rudrabhishek विष्णु ने किया शिव का रूद्राभिषेक  प्रदेशवासियों की समृद्धि और सुख-शांति के लिए की कामना

सावन के आखिरी सोमवार रायपुर की भव्य कांवड़ यात्रा में सीएम विष्णु देव साय शामिल हुए. इसके साथ ही, उन्होंने सावन के पावन अवसर पर उन्होंने भगवान शिव का रूद्राभिषेक भी किया.

शिव का अभिषेक कर निकाली कांवड़ यात्रा

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय सावन मास के पवित्र अवसर पर राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए. उन्होंने इस दौरान भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना भी की.

सीएम ने धामी कांवड़

सीएम साय ने कहा कि आज मारूति मंगलम भवन, गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक हजारों की संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक के लिए रवाना हुए हैं. उन्होंने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने का काम करता है और हमारे लोक-विश्वास की गहराई को प्रकट करता है. सावन महीने में कांवड़ यात्रा शिवभक्तों की आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है, जिसमें श्रद्धालु कई-कई किमी पदयात्रा कर भोलेनाथ को जल अर्पित करते हैं.

हटकेश्वरनाथ महादेव से गहरा लगाव

सीएम ने कहा कि रायपुर के महादेव घाट स्थित भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यंत गहरा है. यहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में जलाभिषेक हेतु एकत्र होते हैं. उन्होंने कहा, 'छत्तीसगढ़ की धरती भक्ति, श्रद्धा और संस्कृति का अद्वितीय संगम है. कांवड़ यात्रा जैसी आयोजन न केवल परंपरा को सहेजते हैं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का भी संदेश देते हैं.'

सीएम के कई मंत्री रहे मौजूद

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और रायपुर महापौर मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात! Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने नए घाटों का लिया जायजा, 778 करोड़ की लागत से हो रहे तैयार

राज्य

सीएम डॉ. मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने नए घाटों का लिया जायजा, 778 करोड़ की लागत से हो रहे तैयार

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 को भव्य बनाने के लिए विकास कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने नवीन घाट निर्माण की समीक्षा की।

राजस्थान के अलवर में कपल ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी की मौत

राज्य

राजस्थान के अलवर में कपल ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी की मौत

राजस्थान के अलवर में एक कपल ने मामूली कहासुनी के बाद सल्फास का सेवन किया, जिसके परिणामस्वरूप पत्नी की मौत हो गई और पति बच गए।

Re-NEET परीक्षा को लेकर भोपाल पुलिस अलर्ट, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर रखेंगे 38 साइबर एक्सपर्ट

राज्य

Re-NEET परीक्षा को लेकर भोपाल पुलिस अलर्ट, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर रखेंगे 38 साइबर एक्सपर्ट

21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा के लिए भोपाल में पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं, साइबर ठगी और पेपर लीक को रोकने के लिए विशेष निगरानी तैनात की गई है।

महाराष्ट्र हादसा: कीर्तन के बीच मातम में बदली श्रद्धा, मंदिर हॉल की छत गिरने से मची चीख-पुकार,40 दबे

देश-विदेश

महाराष्ट्र हादसा: कीर्तन के बीच मातम में बदली श्रद्धा, मंदिर हॉल की छत गिरने से मची चीख-पुकार,40 दबे

महाराष्ट्र के परभणी जिले के एक मंदिर में छत गिरने की घटना में 30-40 श्रद्धालु घायल हुए, जब मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन चल रहा था।

राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड की राजनीति में हलचल: CM सोरेन के शिरडी प्रवास से बढ़ीं अटकलें

राज्य

राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड की राजनीति में हलचल: CM सोरेन के शिरडी प्रवास से बढ़ीं अटकलें

राज्यसभा चुनावों के परिणामों के बाद झारखंड में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गतिविधियाँ और बैठकें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।