Chhattisgarh CM: हजारों युवाओं के साथ CM साय ने लगाई दौड़, तिरंगे में दिखा छत्ती...

cm-vishnu-dev-sai-runs-with-thousands-of-youths

Chhattisgarh CM: हजारों युवाओं के साथ CM साय ने लगाई दौड़, तिरंगे में दिखा छत्तीसगढ़ की एकता और गौरव”

chhattisgarh cm हजारों युवाओं के साथ cm साय ने लगाई दौड़ तिरंगे में दिखा छत्तीसगढ़ की एकता और गौरव”

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने हजारों युवाओं के साथ स्वतंत्रता दौड़ लगाई और भारत माता और अमर बलिदानी रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.

तिरंगा संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक-सीएम

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। हम सभी तिरंगे की शान को हमेशा बनाए रखेंगे, अपने अमर बलिदानियों को कभी नहीं भूलेंगे और सभी मिलकर विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तिरंगे में करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाएं समाई हैं और यह हमारी वीरता, शांति और समृद्धि के भाव की अमिट चेतना है. साय ने पवित्र तिरंगे को प्रणाम करते हुए कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पिछले कुछ वर्षों से स्वतंत्रता दिवस में पूरा देश तिरंगामय हो जाता है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हम सभी अलग-अलग तरीकों से इस पावन दिवस को उत्साह के साथ मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें यह स्मरण कराती है कि आज़ादी अनगिनत बलिदानों की अमूल्य देन है. लाखों-करोड़ों देशभक्तों ने अपने प्राण न्योछावर किए, तब जाकर हमें यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई.

बचपन के दिनों की याद दिला दी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के खास अवसर ने मुझे बचपन के दिनों की याद दिला दी है. जब मैं स्कूल में था तब स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी निकलती थी, गांव-गांव में देशभक्ति गाने गूंजते थे. उन्होंने कहा कि उस समय जो गर्व महसूस होता था, वही गर्व आज भी हमारे दिल में है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारा दायित्व है कि हम अपने देश और प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएं.

ये नेता भी हुए शामिल

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दौड़ सिर्फ एक दौड़ नहीं बल्कि आजादी के लिए किये गए संघर्ष का प्रतिसाद है. देश को वीर सपूतों के बलिदान से आजादी मिली है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित, स्वच्छ, स्वस्थ और श्रेष्ठ भारत के विजन के साथ चलते हुए हमारे मुख्यमंत्री ने भी विकसित और समृद्धशाली छत्तीसगढ़ का सपना संजोया है. उन्होंने कहा कि इस स्वप्न को पूर्ण करने अपना अमूल्य योगदान देने का संकल्प लें. Read More:- हॉलमार्किंगः 1 सितंबर से सिल्वर ज्वेलरी की हॉलमार्किंग लागू होगी Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा - 200 लोग लापता….

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने की सिंहस्‍थ की तैयारियों की समीक्षा, बताया कहां-कहां, क्या-क्या हो रहे काम

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने की सिंहस्‍थ की तैयारियों की समीक्षा, बताया कहां-कहां, क्या-क्या हो रहे काम

मध्यप्रदेश में ऊर्जा और स्वच्छता पर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में केंद्रीय और राज्य सरकार के मुख्य अधिकारियों ने भाग लिया। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर चर्चा की गई।

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

मनोरंजन

काला हिरण फिल्म रोक की मांग को लेकर सलमान पर भड़के डायरेक्टर

सलमान खान और निर्माता अमित जानी के बीच 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म को लेकर गहरा विवाद है। डायरेक्टर भरत एस श्रीनेत ने फिल्म रोकने की सलमान की मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Neeraj Doha Diamond League: दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने चौथा स्थान किया हासिल

खेल

Neeraj Doha Diamond League: दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने चौथा स्थान किया हासिल

भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में चौथा स्थान हासिल करने के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई किया।

IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा वनडे का तीसरा मुकाबला

खेल

IND Vs AFG 3rd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज होगा वनडे का तीसरा मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे वनडे मैच का आयोजन आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम ने पिछले दो मैचों में जीत हासिल की है।

96 साल बाद अमेरिका फुटबॉल वर्ल्डकप के नॉकआउट में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया

खेल

96 साल बाद अमेरिका फुटबॉल वर्ल्डकप के नॉकआउट में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया

अमेरिका ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली। मैच में शानदार प्रदर्शन के साथ अमेरिकी टीम ने अपनी जीत दर्ज की।