CM विष्णु देव साय ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र,राष्ट्रपति के अपमान पर जताई नाराजगी

cm-wrote-a-letter

CM विष्णु देव साय ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र,राष्ट्रपति के अपमान पर जताई नाराजगी

cm विष्णु देव साय ने ममता बनर्जी को लिखा पत्रराष्ट्रपति के अपमान पर जताई नाराजगी

CM wrote a letter: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान पर नाराजगी जताई, उन्होंने कहा की भूल स्वीकार कर सच्चे मन से देश-समाज और राष्ट्रपति जी से क्षमा मांगने की मांग की है।

[caption id="attachment_140268" align="alignnone" width="1027"]छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय[/caption]

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखा पत्र

[caption id="attachment_140270" align="alignnone" width="1025"]CM पोस्ट CM पोस्ट[/caption]

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान पर नाराजगी जताई है. सीएम विष्णु देव साय ने ममता बनर्जी को संबोधित करते हुए पत्र में राष्ट्रपति के साथ किए गए व्यवहार को अक्षम्य और अत्यधिक पीड़ादायक बताया है.

CM wrote a letter: राष्ट्रपति जी से क्षमा मांगने की मांग

सीएम साय ने आगे लिखा कि ये देश भर के करोड़ों आदिवासियों,पिछड़ों,मातृशक्ति और दलितों का अपमान है. पश्चिम बंगाल के वंचित समाज से लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा है, यह सर्वथा ही अनुचित है. इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी से अपनी भूल स्वीकार कर सच्चे मन से देश-समाज और राष्ट्रपति जी से क्षमा मांगने की मांग की है.

तिलांजलि-सा देता महसूस हुआ

विष्णु देव साय ने लिखा, 'ममता जी, आशा है, आप सानंद होंगी। आपको दूसरी बार बड़े ही दुखी मन से यह पत्र लिख रहा हूं, आशा है कि आप संज्ञान लेंगी। भारत की लोकतांत्रिक परम्पराएं और शिष्टाचार हमेशा से प्रशंसित रहे हैं। यहां मतभेद को कभी भी मनभेद नहीं बनाया गया। हमें इसे अक्षुण्ण रखना चाहिए। जनजाति समाज से आनेवाली भारत की महिला राष्ट्रपति माननीया द्रौपदी मुर्मूजी के साथ पिछले दिनों आपके द्वारा किया गया अपमान इन परंपराओं को तिलांजलि-सा देता महसूस हुआ है, मुझे इसका दु:ख है।'

राज्य की छवि को भी काफी नुकसान पहुंचाने वाला

CM wrote a letter: उन्होंने आगे लिखा, 'महिला दिवस से ठीक पहले आपके द्वारा किया गया यह व्यवहार अक्षम्य है. विशेषकर आप स्वयं महिला हैं और बावजूद इसके ऐसा किया जाना अत्यधिक पीड़ादायक है. हमें अब तक लगा था कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हुई ऐसी दुखद घटना पर आप दु:ख जताएंगी, पर उस घटना के बाद आपकी प्रतिक्रिया ने देश को और अधिक आहत किया है. ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी राज्य शासन के विरुद्ध राष्ट्रपतिजी को अपनी व्यथा सार्वजनिक करनी पड़ी है, यह अत्यधिक कष्टकर है. पश्चिम बंगाल, जिसके भद्र लोक की विश्व भर में चर्चा है, यह उस राज्य की छवि को भी काफी नुकसान पहुंचाने वाला है.'

क्षमा मांग कर अपनी भूल स्वीकारें

सीएम साय ने आगे लिखा,'आपसे आग्रह है कि कृपया सच्चे मन से देश-समाज और राष्ट्रपतिजी से क्षमा मांग कर अपनी भूल स्वीकारें और आगे से हमेशा लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अच्छा भाव रखने के प्रति देश को आश्वस्त करें. ऐसा किया जाना आपकी निजी छवि को ठीक करने की दृष्टि से भी उपयोगी रहेगा. आशा है, आप ध्यान देंगी. धन्यवाद.'

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।