RSS चीफ से मुलाकात करेंगे CM योगी, यूपी चुनाव को लेकर RSS पूरी तरह से एक्टिव

cm-yogi-adityanath-meet-rss-chief-rss-fully-active-up-elections

RSS चीफ से मुलाकात करेंगे CM योगी, यूपी चुनाव को लेकर RSS पूरी तरह से एक्टिव

rss चीफ से मुलाकात करेंगे cm योगी  यूपी चुनाव को लेकर rss पूरी तरह से एक्टिव

CM Yogi meet RSS Chief: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की रणनीति पर काम कर रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर सकते हैं। 

[caption id="attachment_134966" align="alignnone" width="1060"]RSS चीफ से मुलाकात करेंगे CM योगी RSS चीफ से मुलाकात करेंगे CM योगी[/caption]

जातिगत समीकरण साधने की कोशिश

चुनावों को लेकर BJP, बसपा, सपा और कांग्रेस अपनी रणनीतियां बना रही हैं। जातिगत समीकरण भी साधने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच लखनऊ में हो रही एक मुलाकात पर इस समय सभी की नजर है। ये मुलाकात है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत की। RSS चीफ मोहन भागवत गोरखपुर से लखनऊ पहुंचे। माना जा रहा है कि यहां उनकी मुलाकात CM योगी से हो सकती है। कहा तो ये भी जा रहा है कि यूपी चुनावों को लेकर RSS पूरी तरह से एक्टिव हो गया है।

शिशु मंदिर में हो सकती है ये मुलाकात

संघ प्रमुख मोहन भागवत की CM योगी से मुलाकात लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हो सकती है। शाम 8 बजे ये मुलाकात हो सकती है। इस मुलाकात पर UP के राजनीतिक दलों की भी नजर टिकी हो सकती है। विधानसभा चुनावों को लेकर भी ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

CM Yogi meet RSS Chief: धर्मांतरण पर रोक

दरअसल, RSS चीफ इस समय यूपी दौरे पर हैं। संघ के 100 साल होने पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में वह भाग ले रहे हैं और लोगों से चर्चा कर रहे हैं। उनके बयानों में हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता, लालच या जबरन हो रहे धर्मांतरण पर रोक का भी जिक्र है। उन्होंने साफ कहा है कि जो लोग हिंदू धर्म में वापस आना चाहते हैं, उनकी घर वापसी की कोशिशों को गति दी जानी चाहिए।

 

संबंधित सामग्री

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मैच, वैभव ने 11 गेंदो में ठोकी फिफ्टी

खेल

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मैच, वैभव ने 11 गेंदो में ठोकी फिफ्टी

दांबुला में चल रहे ट्राई सीरीज फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड अर्धशतक लगाया। भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच मैच में तेजी से रन बन रहे हैं।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग

राज्य

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग

मध्यप्रदेश में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत अन्य नेताओं ने भाग लिया। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का सन्देश दिया गया।

IND W vs SA W:  विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगी भिड़ंत

खेल

IND W vs SA W: विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगी भिड़ंत

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच आज इंग्लैंड के मैनचेस्टर में होगा।

किसान परिवार की बेटी ने रचा इतिहास, एवरेस्ट फतह करने वाली पहली जनजातीय महिला बनीं विनीता सोरेन

देश-विदेश

किसान परिवार की बेटी ने रचा इतिहास, एवरेस्ट फतह करने वाली पहली जनजातीय महिला बनीं विनीता सोरेन

विनीता सोरेन, झारखंड की जनजातीय महिला, ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर इतिहास रचा। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद यह उपलब्धि हासिल की।

Women's T20 WC 2026: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 23 रन से हराया

खेल

Women's T20 WC 2026: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 23 रन से हराया

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 23 रन से हराया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 123 रन बनाए और पाकिस्तान 100 रन पर सिमट गई।