देहरादून में 2 साल के मासूम को कार ने कुचला, CCTV वीडियो वायरल

dehradun-child-crushed-by-car-cctv-viral-video

देहरादून में 2 साल के मासूम को कार ने कुचला, CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में 2 साल के मासूम को कार ने कुचला cctv वीडियो वायरल

Dehradun Child Car Accident: देहरादून में कार ने 2 साल के बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। 14 सेकंड के वीडियो में दिखता है कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक स्विफ्ट डिजायर कार आती है और कार चालक बच्चे को कुचल देता है। कार के आगे और पीछे के टायर मासूम के ऊपर चढ़ जाते हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

कार ने बच्चे को कुचला

चीख-पुकार सुनते ही आरोपी ड्राइवर अनुराग चौहान ने कार रोक दी और तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 12 बजे हुआ। हादसा नकरौंदा क्षेत्र की गूलर घाटी में हुआ। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

[caption id="attachment_140221" align="alignnone" width="1252"]2 साल के मासूम को कार ने कुचला 2 साल के मासूम को कार ने कुचला[/caption]

सड़क किनारे खेल रहा था बच्चा

कार के मालिक और चालक की पहचान अनुराग चौहान, निवासी मंगलम गार्डन नकरौंदा के रूप में हुई। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे का नाम प्रवीन है। बच्चे की उम्र करीब 2 साल थी। परिवार मूल निवास बिहार का था। बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वो कार की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मासूम को गंभीर चोटें आईं और उसे बचाने का मौका तक नहीं मिल पाया।

Dehradun Child Car Accident: आरोपी गिरफ्तार

हादसे के बाद कार चालक बच्चे को रायपुर के एक अस्पताल लेकर गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे के परिजनों की शिकायत मिलने के बाद चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मृतक बच्चे के पिता का पहले ही मृत्यू हो चुकी है। बच्चे के 4 भाई-बहन बताए जा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

NEET पेपर लीक पर हिमाचल CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना: बोले- &quotकांग्रेस शासन में नहीं होती थीं ऐसी घटनाएं&quot

राज्य

NEET पेपर लीक पर हिमाचल CM सुक्खू का केंद्र पर निशाना: बोले- "कांग्रेस शासन में नहीं होती थीं ऐसी घटनाएं"

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा शासन में पेपर लीक की घटनाएं बढ़ी हैं और विवादों में घिरे भर्ती बोर्ड को भंग करने की कार्रवाई की गई।

ग्वालियर में इंसानियत शर्मसार: चोरी के शक में 8 वर्षीय मासूम को बेरहमी से पीटा, मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज

राज्य

ग्वालियर में इंसानियत शर्मसार: चोरी के शक में 8 वर्षीय मासूम को बेरहमी से पीटा, मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज

ग्वालियर में 8 वर्षीय बच्ची चोरी के शक में पड़ोसी द्वारा पिटाई से मर गई। पड़ोसी दंपत्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया, पत्नी फरार।

भोपाल में JEE की तैयारी कर रहा छात्र लापता, मोबाइल और सामान घर पर छोड़कर हुआ गायब, पुलिस ने शुरू की तलाश

राज्य

भोपाल में JEE की तैयारी कर रहा छात्र लापता, मोबाइल और सामान घर पर छोड़कर हुआ गायब, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल से JEE की तैयारी कर रहा छात्र कृष धाकड़ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता। पुलिस और परिवार ने तलाशी अभियान शुरू किया।

दमोह में दर्दनाक हादसा: कीटनाशक मिले गेहूं की दुर्गंध से 4 भाई-बहन बेहोश, 5 वर्षीय मासूम की मौत, 3 की हालत गंभीर

राज्य

दमोह में दर्दनाक हादसा: कीटनाशक मिले गेहूं की दुर्गंध से 4 भाई-बहन बेहोश, 5 वर्षीय मासूम की मौत, 3 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के दमोह में कीटनाशक दवा मिश्रित गेहूं से निकली जहरीली गैस के कारण एक बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं।

होटल की लिफ्ट में 15 मिनट तक फंसे रहे 7 मासूम, परिजनों ने तोड़कर निकाला बाहर, संचालक पर बदसलूकी का आरोप

राज्य

होटल की लिफ्ट में 15 मिनट तक फंसे रहे 7 मासूम, परिजनों ने तोड़कर निकाला बाहर, संचालक पर बदसलूकी का आरोप

मंडला के श्रीजी इन होटल में लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने से सात बच्चे फंस गए। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें निकाला।