देहरादून में बीच सड़क 8 लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 लोग गिरफ्तार

dehradun-hit-and-run-attempt-8-injured-4-arrested

देहरादून में बीच सड़क 8 लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 लोग गिरफ्तार

देहरादून में बीच सड़क 8 लोगों को कुचलने की कोशिश 4 लोग गिरफ्तार

Dehradun hit and run attempt: देहरादून में बीच सड़क पर 8 लोगों को कुचलने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामला सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला चौक की है, जिसका वीडियो भी सामने आया। वीडियो में करीब 43 सेकेंड तक हाईवे पर 2 कारों में सवार 15 से ज्यादा युवक आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

लोगों को कुचलने की कोशिश

इसी दौरान सफेद कार सवार ने पहले गाड़ी के सामने खड़े 2 लोगों को कुचलने की कोशिश की और फिर कार को रिवर्स करते हुए पीछे खड़े युवक को भी टक्कर मार दी। वहीं, काली कार के पास कुछ युवक 1 व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीटते हुए नजर आए। 

Dehradun hit and run attempt: युवक से मारपीट

बताया जा रहा है कि सभी आरोपी देहरादून के रहने वाले हैं। सहसपुर पुलिस ने बताया कि धर्मावाला चौक पर रात मारपीट और वाहन से कुचलने की कोशिश का मामला सामने आया। कुछ लोगों ने पहले 1 युवक के साथ जमकर मारपीट की और जब उसे बचाने आए लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, साथ ही उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। 

4 आरोपी गिरफ्तार

घटना उस वक्त की है जब रविंद्र नाम का व्यक्ति अपनी गाड़ी से घर जा रहा था। उसने मारपीट देख रुककर कारण पूछा तो आरोपियों ने उसको मारना शुरू कर दिया।  इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य लोगों के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित रविंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार को भी सीज कर दिया है।

[caption id="attachment_142765" align="alignnone" width="1145"]4 आरोपी गिरफ्तार 4 आरोपी गिरफ्तार[/caption]

आरोपियों की पहचान

पकड़े गए आरोपियों में इकराम पुत्र अब्दुल लतीफ (36) निवासी ग्राम धर्मावाला, विशाल गोयल पुत्र राजेश रामस्वरूप गोयल (32) निवासी शाहपुर धर्मावाला, शाहरुख पुत्र लियाकत (26) निवासी प्रतीतपुर और अरशद पुत्र अलाउद्दीन (26) निवासी प्रतीतपुर शामिल हैं। सभी आरोपी सहसपुर के रहने वाले हैं।

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।