DSP Kalpana Verma Case: DSP कल्पना का काला सच:1,400 पन्नों की जांच रिपोर्ट में कई राज

dsp-kalpana-verma-deepak-tandon-investigation-report

DSP Kalpana Verma Case: DSP कल्पना का काला सच:1,400 पन्नों की जांच रिपोर्ट में कई राज

dsp kalpana verma case dsp कल्पना का काला सच1400 पन्नों की जांच रिपोर्ट में कई राज

DSP Kalpana Verma Case: प्रदेशभर में सुर्खियों में रहे डीएसपी कल्पना वर्मा और होटल कारोबारी दीपक टंडन विवाद में बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब एक महीने चली पुलिस जांच के बाद इस मामले की 1,400 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी गई है। रिपोर्ट में रिश्वत, महंगे तोहफे और खुफिया जानकारी लीक करने जैसे गंभीर आरोपों का जिक्र है, जिसने पुलिस महकमे की भी चिंता बढ़ा दी है।

DSP Kalpana Verma Case: जांच में क्या सामने आया

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान डीएसपी कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट्स को अहम साक्ष्य माना गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन चैट्स के जरिए नक्सल प्रभावित इलाकों, सुरक्षा बलों की तैनाती और चल रहे ऑपरेशनों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा की गईं. जांच रिपोर्ट में तीन आईपीएस अधिकारियों से जुड़ी सूचनाओं के लीक होने का भी उल्लेख है। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की जानकारी का बाहर जाना राज्य की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है, और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। Also Read-Satna Diagnostic Centre: नेताजी के पेट में है गर्भाशय ! MP अजब है सबसे गज़ब है..

DSP Kalpana Verma Case: कारोबारी के आरोप

कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 से डीएसपी कल्पना वर्मा ने कथित तौर पर लव ट्रैप के जरिए उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपये वसूले। इसमें लगभग 2 करोड़ नकद, एक लग्जरी कार, 12 लाख रुपये की डायमंड रिंग, 5 लाख के सोने के गहने और अन्य महंगे तोहफे शामिल बताए गए हैं. दीपक का दावा है कि शिकायत के बावजूद अब तक कार और ज्वेलरी उन्हें वापस नहीं मिली। जांच में यह भी आरोप सामने आया है कि डीएसपी के भाई के नाम पर होटल खोलने का बहाना बनाकर उनसे बड़ी रकम ली गई। Also Read-मध्यप्रदेश देश के सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में शामिल-CM डॉ मोहन यादव

डीएसपी वर्मा का पक्ष

वहीं डीएसपी कल्पना वर्मा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इन्हें पूरी तरह बेबुनियाद और साजिश करार दिया। व्हाट्सऐप के जरिए दी गई प्रतिक्रिया में डीएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चैट्स फर्जी हैं और उन्हें बदनाम करने के इरादे से यह पूरा मामला खड़ा किया गया है। उनका कहना है कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं और सच्चाई सामने आएगी।

आगे की प्रक्रिया क्या होगी

जांच पूरी होने के बाद अब डीएसपी कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन को कोर्ट में पेश होना है। दोनों पक्ष वहां अपनी-अपनी बात रखेंगे। सरकार ने साफ किया है कि जांच रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। रिपोर्ट में खास तौर पर वित्तीय लेन-देन और पुलिस विभाग की खुफिया सूचनाओं की लीकिंग पर फोकस किया गया है।  

संबंधित सामग्री

लियोनेल मेसी ने तोड़ा FIFA वर्ल्ड कप का सबसे ज्यादा गोलों का रिकॉर्ड

खेल

लियोनेल मेसी ने तोड़ा FIFA वर्ल्ड कप का सबसे ज्यादा गोलों का रिकॉर्ड

FIFA वर्ल्ड कप में लियोनेल मेसी ने सबसे ज्यादा गोल दागने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया, मिरोस्लाव क्लोजे के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए।

IND vs PAK Hockey FIH Pro London  League 2026:  भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान से आज

खेल

IND vs PAK Hockey FIH Pro London League 2026: भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान से आज

भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीमें FIH प्रो लीग 2026 के पहले मैच में लंदन में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम ने पिछले टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराया था।

मानसून की रफ्तार बढ़ी, 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार: यूपी में आंधी से पेड़-पोल उखड़े, एमपी-पंजाब में 2 मौतें

देश-विदेश

मानसून की रफ्तार बढ़ी, 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार: यूपी में आंधी से पेड़-पोल उखड़े, एमपी-पंजाब में 2 मौतें

मानसून की तेज गतिविधियाँ देश भर में जारी हैं, मुंबई के करीब पहुंचा। यूपी, एमपी में आंधी और बारिश से हुई दो मौतें, पंजाब में भी नुकसान।

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

लाइफ स्टाइल

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

आम के छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाने के बाद, उसे दही, गुलाब जल, कच्चा दूध या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर फेस पैक तैयार करें।

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार