DURG: पत्नी ने खुद उजाड़ा अपना सुहाग, बॉयफ्रेड के साथ मिलकर पति का कर दिया मर्डर

durg-crime-news-wife-lover-killed-husband

DURG: पत्नी ने खुद उजाड़ा अपना सुहाग, बॉयफ्रेड के साथ मिलकर पति का कर दिया मर्डर

durg पत्नी ने खुद उजाड़ा अपना सुहाग बॉयफ्रेड के साथ मिलकर पति का कर दिया मर्डर

दुर्ग पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए एक युवक के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है. इस बात का खुलासा भी किया है कि युवक का मर्डर करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही थी.

25 साल का अफेयर और फिर मर्डर

दुर्ग पुलिस ने एक दिल दहलाने वाले अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है. एक युवक के हत्या का खुलासा हुआ है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम हत्या की साजिश रची.शुरुआत 24 अगस्त को हुई, जब नगपुरा क्षेत्र के आंवला बाड़ी में 40-45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने कंट्रोल रूम और साइबर प्रहरी के जरिए तस्वीर वायरल की. इसके बाद अंजनी ठाकुर नामक महिला ने मृतक को अपना पति धनेश ठाकुर बताया.

जानिए क्या है पूरा मामला

24 अगस्त 2025 को दुर्ग के नगपुरा इलाके के आंवला बाड़ी में एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए फोटो वायरल किए। थोड़ी देर बाद एक महिला अंजनी ठाकुर (44) पुलिस के पास आई और शव की पहचान अपने पति धनेश ठाकुर (45) के रूप में की।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मौत सिर पर किसी भारी चीज से वार करने की वजह से हुई थी। पुलिस ने तुरंत हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की।

अफेयर बना हत्या की वजह

जांच में पुलिस को पता चला कि अंजनी ठाकुर का अफेयर हरपाल सिंह उर्फ छोटू (45) नाम के व्यक्ति से पिछले 25 सालों से चल रहा था। हरपाल अक्सर उसके घर आता-जाता था। संदेह के आधार पर हरपाल से पूछताछ की गई, जिसमें उसने 25 साल पुराने अफेयर की बात स्वीकार की।हरपाल ने बताया कि अंजनी का पति धनेश शराब का आदी था, जो बेरोजगार भी था और आए दिन पैसे मांगकर पत्नी से झगड़ा करता था। वह घर से बाहर नहीं निकलता था, जिससे अंजनी और हरपाल के बीच मुलाकात मुश्किल हो गई थी। इसी वजह से धनेश की हत्या की साजिश रची।

शक के आधार पर धराया आरोपी

पुलिस ने जांच तेज की और शक के आधार पर हरपाल को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने हरपाल और अंजनी दोनों को गिरफ्तार कर किया है। Read More :- US का 50% टैरिफ का झटका: ज्वैलरी, कपड़े, सी-फ़ूड में भारी गिरावट! लाखों नौकरियां दांव पर Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।