MP NEWS : भोपाल में किसानों का फूटा गुस्सा,भावांतर योजना और सोयाबीन खरीदी को लेकर बड़ा आंदोलन

farmers-protest-bhopal-soybean-bhavantar-scheme

MP NEWS : भोपाल में किसानों का फूटा गुस्सा,भावांतर योजना और सोयाबीन खरीदी को लेकर बड़ा आंदोलन

mp news  भोपाल में किसानों का फूटा गुस्साभावांतर योजना और सोयाबीन खरीदी को लेकर बड़ा आंदोलन

Farmers Protest in Bhopal : भोपाल में किसानों का बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। भावांतर भुगतान योजना के तहत सोयाबीन की खरीदी को लेकर किसान असंतुष्ट हैं और उन्होंने कहा,कि यह उनकी मेहनत और लागत को पूरा नहीं कर पा रही। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंजना का कहना है कि इस बार प्रदेश का किसान आंदोलन के लिए तैयार है।

भावांतर योजना

भावांतर योजना को मध्यप्रदेश सरकार ने फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और बाजार भाव के बीच के अंतर को पूरा करने के लिए लागू किया था। जब बाजार भाव समर्थन मूल्य से नीचे चले जाते हैं, तो सरकार किसानों को अंतर राशि देने का वादा करती है। किसानों का कहना है कि यह योजना व्यावहारिक रूप से उनके लिए लाभकारी नहीं साबित हो रही है। समय पर भुगतान नहीं होने, खरीदी में पारदर्शिता की कमी और दलालों की भूमिका के कारण किसान गहरी समस्या का सामना कर रहे हैं। READ MORE :छिंदवाड़ा में किडनी फेल से 6 बच्चों की मौत, कफ सिरप में गड़बड़ी का बड़ा खुलासा

सोयाबीन किसानों की समस्या

मध्यप्रदेश सोयाबीन उत्पादन का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां लाखों किसान अपनी आजीविका सोयाबीन की खेती से जोड़ते हैं। हाल के वर्षों में मौसम की अनियमितता और बार-बार आई बेमौसम बारिश ने पैदावार घटा दी है। लागत बढ़ते जाने के बावजूद मंडियों में उचित मूल्य नहीं मिल रहा। भावांतर योजना के तहत मिलने वाली राशि पर्याप्त नहीं है और कई मामलों में भुगतान महीनों तक टल जाता है। इसी कारण किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वह आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

किसानों में आक्रोश

किसान संगठनों ने तय किया है कि वह भोपाल में बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इसमें हजारों किसान शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। किसान अपने ट्रैक्टर और बैलगाड़ियों के साथ भोपाल पहुंच सकते हैं। मुख्य मांग यह है कि सरकार भावांतर योजना के बजाय सीधे न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की गारंटी दे। किसानों ने कहा, कि योजना के नाम पर केवल आंकड़ों का खेल चल रहा है और वास्तविक लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है।

आंजना का बयान

कांग्रेस नेता अंजना ने कहा है कि प्रदेश का किसान अब जाग चुका है और इस बार आर-पार का आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को यह समझना चाहिए कि किसानों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि वास्तविक सहयोग चाहिए। अंजना का मानना है कि जब तक सरकार सभी किसानों से सीधे और समय पर एमएसपी पर खरीदी नहीं करेगी, तब तक राज्य में कृषि संकट बना रहेगा।

किसानों की प्रमुख मांगें

सभी खरीदी केंद्रों पर सोयाबीन की सीधी खरीदी एमएसपी पर हो। भावांतर योजना में पारदर्शिता लाई जाए और बकाया राशि तुरंत दी जाए। सरकार लागत का वैज्ञानिक आकलन कर समर्थन मूल्य को बढ़ाए। मौसम आपदा से प्रभावित किसानों को विशेष राहत पैकेज मिले। भावांतर योजना में सुधार या उसके विकल्प की मांग करते हुए किसान भोपाल में मजबूत आवाज उठाने को तैयार हैं। सरकार अगर समय पर ठोस कदम नहीं उठाती, तो इस आंदोलन से प्रदेश की राजनीति और अर्थव्यवस्था दोनों प्रभावित हो सकती हैं।  

संबंधित सामग्री

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु एस.के. जैन का इस्तीफा मंजूर,राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से किया स्वीकार

राज्य

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु एस.के. जैन का इस्तीफा मंजूर,राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से किया स्वीकार

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया गया। विवादों के बीच, अंतरिम प्रशासन संभालेगा विश्वविद्यालय की जिम्मेदारियां।