हरिद्वार में महिला की मौत

हरिद्वार: 4 बेटियां होने पर मारपीट, महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

उत्तराखंड के हरिद्वार में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पति और परिवार के सदस्यों पर हत्या का आरोप लगा है। महिला की चार बेटियां हैं।

हरिद्वार: 4 बेटियां होने पर मारपीट, महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

हरिद्वार: 4 बेटियां होने पर मारपीट

उत्तराखंड के हरिद्वार में 4 बेटियां होने पर महिला से मारपीट की गई, फिर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से कुछ दिन पहले उसके पति ने अपने ससुर से कहा था, "इसे जहर देकर या फिर घोटकर मार दो, यह मनहूस है।" मृतका बॉडी पर जगह-जगह चोट के निशान मिले हैं और बॉडी नीली पड़ी हुई थी। पिता ने पति पर पीट-पीटकर और जहर देकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। 

4 बेटियां होने पर मारपीट

पुलिस ने मामले में पति, सास-ससुर और देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर हत्या करने की धाराओं में FIR दर्ज की। बता दे बेटी नीलू की शादी 2015 में हुई थी। 4 बेटियां पैदा होने पर ससुराल वाले उसे लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। वे उसे "मनहूस" कहते थे और हमेशा ताने देते थे कि बेटा क्यों नहीं होता। ससुराल पक्ष पहले भी नीलू को पीट-पीटकर उसका सिर फोड़ दिया था, जिसकी पुलिस में शिकायत भी की गई। लेकिन हर बार समाज के लोग और पंचायत 10-20 आदमियों को जिम्मेदार बनाकर और 4 बेटियों की दुहाई देकर दबाव बनाते और नीलू को वापस ससुराल भिजवा देते थे। 

इंसाफ नहीं मिलने पर चेतावनी 

इधर, पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने नीलू को बेरहमी से पीटा और जहर देकर उसकी हत्या कर दी। पिता ने प्रशासन से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाई और चेतावनी दी कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला, तो वे खुद सुसाइड कर लेंगे। पुलिस का कहना है कि मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच में सामने आने वाले सबूतों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026