हरियाणा में नई शैक्षणिक पहल

सरकारी स्कूलों में शुरू होंगी जापानी और कोरियाई भाषाएं, CM सैनी ने बताई शिक्षा को ग्लोबल बनाने की योजना

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जापानी और कोरियाई भाषाएं शुरू की जाएंगी, साथ ही डिजिटल शिक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है।

By : दिव्या मिस्त्री
सरकारी स्कूलों में शुरू होंगी जापानी और कोरियाई भाषाएं, CM सैनी ने बताई शिक्षा को ग्लोबल बनाने की योजना

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्रों को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से जापानी और कोरियाई भाषाएं शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में फ्रेंच भाषा शुरू की जा चुकी है, जबकि जर्मन भाषा के लिए समझौता किया गया है। जापानी और कोरियाई भाषाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की तैयारी चल रही है।

कुरुक्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन

मुख्यमंत्री गुरुवार को कुरुक्षेत्र के कनिपला स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेवा संकल्प अभियान और निपुण चित्रकला प्रदर्शनी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छात्रों को अपने सपनों को लक्ष्य में बदलने और देश के विकास में योगदान देने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

सोलर पैनल के लिए 11 लाख रुपये की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने स्कूल में सोलर पैनल लगाने के लिए 11 लाख रुपये के अनुदान की घोषणा की। इसके अलावा कनिपला गांव में विकास कार्यों के लिए ग्राम पंचायत को 21 लाख रुपये देने का ऐलान किया।

चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 से 21 सितंबर तक कक्षा 3 से 12वीं तक के छात्रों के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चयनित कृतियों को जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों की रचनात्मकता, मूल्यों और राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहन देना जरूरी है।

डिजिटल शिक्षा और आधुनिक कौशल पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने माधव सभागार का उद्घाटन किया और भित्तिचित्र का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल शिक्षा, टैबलेट वितरण और ई-लर्निंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग और डिजिटल कौशल से जोड़ने के साथ उच्च शिक्षा में अनुसंधान और नवाचार पर भी जोर दिया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

हरियाणा को सिंगापुर से 5,500 करोड़ की सौगात, हेल्थ-एजुकेशन और वॉटर सेक्टर में बड़े निवेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे पर हरियाणा के लिए कई निवेश समझौते हुए, जिससे स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, शिक्षा, और कौशल विकास में वृद्धि की संभावना है।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।


सिंगापुर में CM सैनी ने Surbana Jurong का किया दौरा, हरियाणा के IMT को वर्ल्ड क्लास बनाने पर जोर

सिंगापुर में CM सैनी ने Surbana Jurong का किया दौरा, हरियाणा के IMT को वर्ल्ड क्लास बनाने पर जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने Surbana Jurong का दौरा किया ताकि IMT के लिए आधुनिक, एकीकृत विकास की योजना बना सकें।

हरियाणा में निवेश के लिए ‘मर्लियन डेस्क’ गठित, 7 दिन में मिलेगा 50% इंसेंटिव

हरियाणा में निवेश के लिए ‘मर्लियन डेस्क’ गठित, 7 दिन में मिलेगा 50% इंसेंटिव

हरियाणा सरकार ने सिंगापुर में SING फोरम के दौरान निवेश प्रोत्साहन की नई पहलें प्रस्तुत की, जिसमें 'मर्लियन डेस्क' के लॉन्च की घोषणा की गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर