Chhattisgarh drug-case: फैशन डिजाइनर निकली ड्रग रैकेट मास्टरमाइंड, मुंबई से गिरफ...

hhattisgarh-drug-case-raipur-designer-arrested

Chhattisgarh drug-case: फैशन डिजाइनर निकली ड्रग रैकेट मास्टरमाइंड, मुंबई से गिरफ्तार, VIP नाइट पार्टियों में सप्लाई, 36 से ज्यादा नाम

chhattisgarh drug-case फैशन डिजाइनर निकली ड्रग रैकेट मास्टरमाइंड मुंबई से गिरफ्तार vip नाइट पार्टियों में सप्लाई 36 से ज्यादा नाम

नव्या मलिक (30) को गिरफ्तार किया है, जो नाइट पार्टीज़, क्लब और फार्महाउस में ड्रग्स की सप्लाई करने वाले रैकेट की मास्टरमाइंड बताई जा रही है।

यहां तक फैला जहर का जाल!

पुलिस के अनुसार, यह ड्रग रैकेट देश के प्रमुख शहरों — मुंबई, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा — से ड्रग्स की खेप रायपुर भेजता था। फिर इसे नाइट पार्टीज़ और यंगस्टर्स के बीच फैलाया जाता था। नव्या मलिक रायपुर के कटोरा तालाब क्षेत्र की रहने वाली है, और इस मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपी हर्ष आहूजा की पड़ोसी भी है।

ड्रग्स और कैश की बरामदगी

पुलिस ने 23 अगस्त को देवेंद्र नगर ओवरब्रिज के नीचे से एक कार में सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया था:

  1. हर्ष आहूजा
  2. मोनू विश्नोई (हिसार, हरियाणा)
  3. दीप धनोरिया

इनके पास से 27.58 ग्राम MDMA, 85,300 रुपये नकद, एक सोनेट कार, डिजिटल तौल मशीन, और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि यह ड्रग्स नव्या मलिक की मांग पर रायपुर लाया गया था।

मुंबई में ट्रेस हुई लोकेशन

पूछताछ और डिजिटल जांच के आधार पर पुलिस ने नव्या की लोकेशन मुंबई में ट्रेस की। वहां से उसे गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया। उसके पास से एक प्रतिबंधित नशीली टैबलेट, ड्रग्स पैकिंग सामग्री और 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

कॉलेज छात्रों से था सीधा संपर्क

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि नव्या का संपर्क रायपुर के कई कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स से था। पुलिस को 36 से ज्यादा लोगों के साथ उसकी ड्रग्स संबंधित चैटिंग मिली है। आने वाले दिनों में इन सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी।

कैसे शुरू हुई तस्करी?

नव्या पहले इंटीरियर डिजाइनिंग करती थी और बाद में फैशन डिजाइनिंग में भी सक्रिय हुई। फैशन शो और नाइट पार्टीज़ में जाते-जाते वह ड्रग्स की लत में फंस गई। धीरे-धीरे उसने बड़े ड्रग पैडलर्स से संपर्क बनाया और ड्रग्स तस्करी को एक कमाई के जरिये में बदल दिया।

SSP की टीम का बड़ा ऑपरेशन

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि पिछले 26 दिनों में रायपुर पुलिस ने 44 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। 4 अगस्त को इस रैकेट की पहली कड़ी खुली थी, जब पंजाब और राजनांदगांव के तस्करों को पकड़ा गया था। अब जांच मुंबई, दिल्ली और पंजाब तक फैल चुकी है।

Read More :- मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती!

Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।