हिमाचल CM सुक्खू ने पेश किया बजट, सीएम-सांसदों के वेतन पर कैंची; कर्मचारियों को मिली राहत

himachal-budget-cm-sukhu-announces-slash-in-salaries-of-mps-ias-officers

हिमाचल CM सुक्खू ने पेश किया बजट, सीएम-सांसदों के वेतन पर कैंची; कर्मचारियों को मिली राहत

हिमाचल cm सुक्खू ने पेश किया बजट सीएम-सांसदों के वेतन पर कैंची कर्मचारियों को मिली राहत

Himachal budget: हिमाचल प्रदेश की खराब आर्थिक स्थिति ने सरकार को बड़ा और सख्त फैसला लेने पर मजबूर कर दिया है। शनिवार को पेश किये गए प्रदेश के बजट में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐसा ऐलान किया है, जिसने सत्ता से लेकर प्रशासनिक तंत्र तक हलचल मचा दी है। सरकार ने खुद से शुरुआत करते हुए वेतन कटौती का रास्ता अपनाया है, जबकि आम कर्मचारियों को राहत प्रदान की गई है।

सीएम से लेकर विधायकों तक की वेतन कटौती

[caption id="attachment_142357" align="alignnone" width="1200"]हिमाचल सीएम सुक्खू बजट पेश करते हुए हिमाचल सीएम सुक्खू बजट पेश करते हुए[/caption] मुख्यमंत्री सुक्खू ने बजट पेश करने के दौरान ऐलान किया कि राज्य की वित्तीय स्थिति को देखते हुए उनका 50 प्रतिशत वेतन, उपमुख्यमंत्री का 30 प्रतिशत, मंत्रियों का 30 प्रतिशत और विधायकों का 20 प्रतिशत वेतन अगले छह महीनों के लिए अस्थायी रूप से डिफर किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन और सलाहकारों के वेतन का 20 प्रतिशत हिस्सा भी रोका जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्पष्ट किया कि यह कदम उन्होंने स्वयं से शुरू किया है।

अधिकारियों और न्यायपालिका पर भी पड़ेगा बजट का असर

हिमाचल सरकार ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों पर भी कटौती लागू की है। बता दें कि मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रधान सचिव स्तर के अधिकारियों के वेतन का 30 प्रतिशत, जबकि सचिवों और विभागाध्यक्षों का 20 प्रतिशत वेतन डिफर किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के पुलिस विभाग में डीजीपी और एडीजीपी का 30 प्रतिशत तथा आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी का 20 प्रतिशत वेतन रोका जाएगा। वहीं, जिला न्यायाधीशों के वेतन का 20 प्रतिशत डिफर किया गया है, जबकि हाई कोर्ट के न्यायाधीशों को अपने विवेक से निर्णय लेने की छूट दी गई है।

निचले वर्ग के कर्मचारियों को दी गयी पूरी राहत

सरकार ने बजट पेश करने के दौरान स्पष्ट किया कि ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को इस कटौती से पूरी तरह बाहर रखा गया है और उन्हें पूरा वेतन मिलता रहेगा। ग्रुप-ए और बी अधिकारियों के वेतन का केवल 3 प्रतिशत हिस्सा ही छह महीने के लिए डिफर किया जाएगा।

हिमाचल का आर्थिक संकट बना वजह

[caption id="attachment_142358" align="alignnone" width="1200"]हिमाचल सीएम सुक्खू बजट पेश करने के पहले हिमाचल सीएम सुक्खू बजट पेश करने के पहले[/caption] मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि पिछली सरकारों के दौरान वेतन और पेंशन की देनदारियां करीब 13,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थीं, और इसी गंभीर स्थिति को संभालने के लिए यह अस्थायी कदम उठाया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आर्थिक हालात सुधरने पर सभी डिफर किए गए वेतन का भुगतान भी कर दिया जाएगा।
पेंशनर्स और कर्मचारियों के लिए भी हुईं घोषणाएं
हिमाचल सरकार ने 2016 से पहले के पेंशनर्स को वित्त वर्ष 2026 में बकाया एरियर देने का ऐलान किया है। वहीं 2016 से 2021 के बीच रिटायर हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का भुगतान भी किया जाएगा, जिस पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही आंगनवाड़ी, आशा, मिड-डे मील वर्करों समेत कई श्रेणियों के कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।