सीएम सुक्खू ने 4.09 घंटे तक 54928 हजार करोड़ का बजट किया पेश,क्या घोषणाएं की?

himachal-pradesh-budget-pesh

सीएम सुक्खू ने 4.09 घंटे तक 54928 हजार करोड़ का बजट किया पेश,क्या घोषणाएं की?

सीएम सुक्खू ने 409 घंटे तक 54928 हजार करोड़ का बजट किया पेशक्या घोषणाएं की

Himachal pradesh budget: शिमला.हिमाचल प्रदेश में विधानभा के सत्र के दौरान सीएम सुक्खू अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया. सीएम ने बजट में एक हजार अतिरिक्त पुलिस कॉस्टेंबलों की भर्ती का ऐलान किया. साथ ही अति गरीब महिलाओं को 1500 रुपये तीसरे चरण में जारी करने की बात कही. सीएम ने कहा कि 300 बिजली यूनिट भी अति गरीब महिलाओं को दी जाएंगी.सीएम सुक्खू अगले एक साल की वित्तीय योजनाओं का खाका प्रदेश के सामने रखेंगे. आर्थिक संकट के बीच जूझ रहे प्रदेश के सामने बड़ी चुनौतियां हैं.

[caption id="attachment_142533" align="alignnone" width="1188"]सीएम सुक्खू सीएम सुक्खू[/caption]

Himachal pradesh budget:40,461 करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट पारित

गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने वर्ष 2025-26 के लिए 40,461 करोड़ 95 लाख रुपये का अनुपूरक बजट पारित किया गया था. हालांकि, विपक्ष ने इस पर सवाल उठाए थे. अनुपूरक बजट में 36,374 करोड़ 61 लाख रुपये राज्य योजनाओं के लिए और 4,087 करोड़ रुपये केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं. राज्य योजनाओं में सबसे बड़ा हिस्सा 26,194.95 करोड़ रुपये वेतन, पेंशन और ओवरड्राफ्ट जैसी देनदारियों के लिए रखा गया था. जयरा ठाकुर ने कहा था कि यह बजट का 70 फीसदी है, जो कि बड़े सवाल खड़े करता है.

Himachal pradesh budget:हिमाचल बजट: वर्ष 2026-27 के लिए 54 हजार 928 करोड़ रुपये का बजट पेश

हिमाचल बजट: 2026-27 के बजट अनुसार प्रति 100 रुपये व्यय में से, वेतन पर 27 रुपये, पेंशन पर 21 रुपये, ब्याज अदायगी पर 13 रुपये, ऋण अदायगी पर 9 रुपये, स्वायत्त संस्थानों के लिए ग्रांट पर 10 रुपये, जबकि शेष 20 रुपये पूंजीगत कार्यों सहित अन्य गतिविधियों पर खर्च किए जाएंगे.

स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन और मानदेय में बढ़ोतरी

हिमाचल बजट: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया ऐलान पोषण अभियान के तहत बच्चों के लिए नई न्यूट्रीशन पॉलिसी की घोषणा स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन और मानदेय में बढ़ोतरी स्वास्थ्य के लिए 2 हजार 468 करोड़ का बजट सभी सरकारी भवनों की छतों पर रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे प्रदेश के सभी बड़े मंदिरों को धार्मिक पर्यटन से जोड़ा जाएगा मंदिरों और शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 65 करोड़ का बजट

 2,000 करोड़ रुपए की व्यापक योजना तैयार की

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय ने लगभग 2,000 करोड़ रुपए की व्यापक योजना तैयार की है. इसका उद्देश्य प्रदेश में पानी की गुणवत्ता में सुधार और पुरानी योजनाओं का आधुनिकीकरण करना है.उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के लिए वर्ल्ड क्लास टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है, ताकि आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सके. इसके तहत लेटेस्ट आरओ और ओज़ोनेशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे पानी को कीटाणु और वायरस मुक्त बनाया जा सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तकनीक स्वास्थ्य की दृष्टि से पूरी तरह सुरक्षित होगी और लोगों को उच्च गुणवत्ता वाला पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा.

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।