5 निकाह, 2 हलाला और जबरन धर्म परिवर्तन, 13 साल तक फंसी रही महिला

हिंदू से मुस्लिम बनी महिला की दर्दनाक कहानी

5 निकाह, 2 हलाला और जबरन धर्म परिवर्तन, 13 साल तक फंसी रही महिला

इंदौर की महिला ने अपने साथ हुए 5 निकाह, 2 हलाला, जबरन धर्म परिवर्तन, और गैंगरेप की दर्दनाक कहानी साझा की। आरोपी ने फेसबुक पर हिंदू बनकर दोस्ती की थी।

5 निकाह 2 हलाला और जबरन धर्म परिवर्तन 13 साल तक फंसी रही महिला

हिंदू से मुस्लिम बनी महिला की दर्दनाक कहानी |

5 बार निकाह, 2 बार हलाला, न्यूड कर पीटा… ये कहना है मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली 31 साल की महिला का। महिला का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद उसे मिलने के लिए उत्तर प्रदेश बुलाया। यहां महिला को बंधक बना लिया गया। 

मौलाना से निकाह

महिला ने कहा कि र जबरन मेरा धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बाद मुझसे 25 साल बड़े मौलाना से निकाह करा दिया गया। फिर मौलाना ने तीन तलाक दे दिया। इसके बाद मेरा हलाला कराकर दूसरी जगह निकाह कराया गया। इसी तरह से मेरे 5 बार निकाह कराए गए और 2 बार हलाला किया गया। महिला ने 5 मई को अंकुर विहार थाने में 13 नामजद समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने 7 मई को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 

फेसबुक पर दोस्ती 

बता दे कि जब महिला 18 साल की थी और BBA की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान साल- 2012 में मुजफ्फरनगर में रहने वाले एक लड़के से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई। उसने अपना नाम नवीन राणा बताया था। हम दोनों की लगातार बातचीत होने लगी। इसके बाद नवीन महिला से मिलने इंदौर पहुंचा। उसने महिला को एक मोबाइल और सिम दिया। कुछ दिन वहां रुकने के बाद नवीन मुजफ्फरनगर लौट आया। 2013 में नवीन ने महिला को दिल्ली बुलाया। 

मदरसे में बंधक बनाया

वहां से नवीन महिला को मुजफ्फरनगर के फलत स्थिद एक मदरसे में ले गया। यहां 2 दिन रहने के बाद नवीन राणा ने कहा कि मेरी मां का एक्सीडेंट हो गया है, मैं देहरादून जा रहा हूं। नवीन महिला को मदरसे में छोड़कर देहरादून चला गया। यहां महिला को पता चला कि नवीन का असली नाम नावेद है। नावेद के जाने के बाद महिला को मदरसे में बंधक बना लिया। फलत के मौलाना कलीम ने जबरन धर्म परिवर्तन कराया। बुर्का पहनाया। विरोध किया तो महिला को पीटा गया। इसके बाद 25 साल बड़े अब्दुर रहमान से जबरन निकाह करा दिया गया। 

5 दिन तक रेप

महिला ने कहा कि यहा मेरा रेप किया गया, न्यूड कर पीटा गया, मेरे बाल पकड़कर घसीटा, मुझसे नमाज पढ़ने के लिए कहता। अब्दुर रहमान से तलाक के बाद फिर मौलाना कलीम के पास रखा गया। इसके बाद मुझे मेरठ में किसी मदरसे में 3 महीने तक इद्दत में रहना पड़ा। वहां से महिला को जयपुर के एक मदरसे ले जाया गया। यहां 5 दिन तक मेरे साथ हलाला कर रेप किया गया। महिला ने कहा 2015 में मुदसिर से मेरा दूसरा निकाह कराया गया। 2019 में मुदसिर की मौत के बाद महिला की शादी खालिद हुसैन से करा दी गई। 2022 में खालिद ने महिला को तलाक दे दिया। 

महिला के साथ गैंगरेप

इसके बाद खालिद महिला को बागपत लेकर गया। महिला ने कहा वहां खालिद ने अपने जीजा फकरुदीन से मेरा चौथा निकाह कराया गया। इसके बाद खालिद और उसके भाई साकिब ने मेरे गैंगरेप किया। फिर मुझे तलाक दे दिया गया और कहा अब तू खालिद से फिर से निकाह कर सकती है।

संबंधित सामग्री

Student Suicide News: 17 वर्षीय स्टूडेंट ने किया सुसाइड

राज्य

Student Suicide News: 17 वर्षीय स्टूडेंट ने किया सुसाइड

A minor boy in Tonk, Rajasthan, hung himself without leaving a suicide note. His mother claims he was troubled by a forced conversion demand from his girlfriend's family.