50 IAS-IPS के जमीन खरीदी पर सियासत: कांग्रेस बोली- ये कोई संयोग तो नहीं कि जमीन ...

आईएएस-आईपीएस की जमीन खरीद विवाद

50 IAS-IPS के जमीन खरीदी पर सियासत: कांग्रेस बोली- ये कोई संयोग तो नहीं कि जमीन खरीदें और वहां हाइवे निकल जाए

भोपाल में 50 आईएएस-आईपीएस अफसरों ने एक साथ जमीन खरीदी, जिसे लेकर अब कांग्रेस ने सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं।

50 ias-ips के जमीन खरीदी पर सियासत कांग्रेस बोली- ये कोई संयोग तो नहीं कि जमीन खरीदें और वहां हाइवे निकल जाए

राजधानी भोपाल में देशभर के लगभग 50 आईएएस और आईपीएस अफसरों ने एक ही दिन सामूहिक रूप से जमीन खरीदी है। इस निवेश का खुलासा मध्य प्रदेश के आईएएस अफसरों के अचल संपत्ति विवरण (IPR) की जांच में हुआ है। बताया जा रहा है कि किसी ने खुद के नाम तो किसी ने परिजन के नाम पर जमीन खरीदी है। वहीं इसे लेकर अब सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने सरकार पर करारा प्रहार किया है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा कि पेपर लीक हुआ, अब प्रोजेक्ट लीक हुआ है, कि प्रोजेक्ट आने से पहले वहां जमीनें खरीद लो। उसकी कीमतें बढ़ जाएं फिर मुनाफा कमा लो। उन्होंने कहा कि ये कोई संयोग तो हो नहीं सकता कि 50 आईएएस-आईपीएस एक साथ जमीन खरीदें और वहां से हाइवे निकल जाए। फिर उस जमीन की कीमत 10-20 गुना हो जाए।

कांग्रेस का आरोप- इन अफसरों ने खरीदी जमीन!

कांग्रेस का आरोप है कि, निशीथ मिश्रा (संयुक्त पुलिस आयुक्त (EOW) मुंबई), IAS चाहत वाजपेयी (तेलंगाना करीमनगर नगर निगम नगर आयुक्त), अंशु सिंगला (एसपी/भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो, हरियाणा), IAS रजनी सिंह (नरसिंहपुर कलेक्टर), IPS यांगचेन डोलकर भूटिया (शिवपुरी SP), IAS मयंक अग्रवाल (प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विस कॉरपोरेशन), IAS जयति सिंह (बड़वानी कलेक्टर), पूर्व IPS अभिषेक तिवारी, IAS साकेत मालवीय (अशोक नगर), IAS प्रवीण सिंह अढ़ायच (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर) इन अफसरों के नाम जमीन की रजिस्ट्री होने की है जानकारी आई है।

CBI जांच की मांग

वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण धौलपुर ने कहा कि प्रदेश में जमीनों को लेकर बंदरबांट चल रही है। सत्ता के अहंकार में सरकार और सरकार के मंत्री ही अधिकारियों को उपकृत कर रहे हैं। यह सरकार के मंत्री सरकार की जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की मिली भगत है। एमपी में अधिकारी भी बीजेपी की लाइन पर ही काम करते हैं। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। कांग्रेस नेता प्रवीण ने कहा कि सीबीआई की जांच होनी चाहिए। इसमें सीधे तौर पर सरकार के मंत्रियों के हाथ है, हाईवे के पास की जमीन खरीदी गई है।

कई अधिकारी दिल्ली में पदस्थ

गौरतलब है कि भोपाल के कोलार इलाके में 4 अप्रैल 2022 को 2.023 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री हुई। रजिस्ट्री एक दस्तावेज में की गई। इसमें 50 लोगों ने संयुक्त रूप से खरीदी जमीन है। रजिस्ट्री में कीमत 5.5 करोड़ दर्ज बताई गई। जबकि बाजार मूल्य 7.78 करोड़ बताया गया है। मौजूदा अलाइनमेंट के अनुसार, बायपास इस जमीन से 500 मीटर दूर है। जून 2024 बायपास के 10 माह बाद लैंड यूज बदल गया। बताया जा रहा है कि जिन्होंने जमीन खरीदी हैं, वे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हरियाणा कैडर के अफसर है। कई अधिकारी दिल्ली में पदस्थ हैं।

संबंधित सामग्री

23 जून से मौसम लेगा यू-टर्न! मानसून आगे बढ़ने को तैयार, बिजली-बारिश ने 16 लोगों की ली जान 

देश-विदेश

23 जून से मौसम लेगा यू-टर्न! मानसून आगे बढ़ने को तैयार, बिजली-बारिश ने 16 लोगों की ली जान 

मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून को मानसून छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ सकता है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार में बढ़ सकती है बारिश।

झारखंड में गिरी बिजली, राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में बढ़ा तापमान

देश-विदेश

झारखंड में गिरी बिजली, राजस्थान में आंधी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में बढ़ा तापमान

मानसून ने भारत के 19 राज्यों को कवर किया है, पर तेलंगाना में रुका हुआ है। ऊँचे तापमान और बिजली गिरने से मौतें भी हुई हैं।

NEET-UG 2026 री एग्जाम के लिए मॉक ड्रिल, मल्टी लेयर सिक्योरिटी

देश-विदेश

NEET-UG 2026 री एग्जाम के लिए मॉक ड्रिल, मल्टी लेयर सिक्योरिटी

NEET-UG 2026 की परीक्षा से पहले, NTA देशभर में मॉक ड्रिल आयोजित करेगी ताकि सुरक्षा और व्यवस्था की जांच की जा सके।

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

भोपाल में इंजीनियरिंग का नया नमूना: फुटपाथ बना ‘पिंजरा’, पैदल यात्रियों की बढ़ी परेशानी

राज्य

भोपाल में इंजीनियरिंग का नया नमूना: फुटपाथ बना ‘पिंजरा’, पैदल यात्रियों की बढ़ी परेशानी

भोपाल में पीएंडटी चौराहे पर नवनिर्मित फुटपाथ की डिजाइन से पैदल यात्रियों को हो रही है परेशानी, लोहे की रेलिंग और दीवार से आवाजाही बाधित।