DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव; शि...

indore-davv-news-college-female-student-pressures-mates-to-talk-to-unknown-men-suspended

DAVV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव; शिकायत के बाद हुई निष्कासित

davv गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने 5 सहपाठियों पर डाला बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव शिकायत के बाद हुई निष्कासित

Indore DAVV news: इंदौर के देवी आहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) में स्थित कमला नेहरु गर्ल्स हॉस्टल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे कॉलेज को झकझोर के रख दिया है. फर्स्ट ईयर की डेटा साइंस विभाग में अध्ययनरत एक छात्रा ने अपनी सहेलियों पर कॉलेज लाइफ को एन्जॉय करने के नाम पर बॉयफ्रेंड बनाने और अज्ञात युवकों से बातचीत करने का दबाव डाला. शनिवार को 5 छात्राओं की शिकायत के बाद उक्त छात्रा को निष्कासित कर दिया गया है.

[caption id="attachment_137640" align="alignnone" width="1008"]Indore DAVV news Indore DAVV news[/caption]

आरोपी छात्रा कहती थी, "कॉलेज लाइफ एंजॉय करो,बॉयफ्रेंड बनाओ

छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गयी शिकायत के अनुसार, आरोपी छात्रा मोबाइल एप्स पर अनजान युवकों से वीडियो कॉल पर बातचीत करती थी, और हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं को भी यही करने के लिए उकसाती थी. शिकायत के अनुसार, वह अक्सर कहती थी, “कॉलेज लाइफ एंजॉय करो, बॉयफ्रेंड बनाओ.

छात्रा के रूम से मिली आपत्तिजनक सामग्री

शिकायत प्राप्त होने के बाद कॉलेज प्रबंधन नै आरोपी छात्रा के रूम की जांच पड़ताल की, जिसमें वहां से आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त हुई है. साथ ही साथ, उसके मोबाइल फ़ोन से भी कुछ आपत्तिजनक फोटोज, वीडियोस इत्यादि मिले हैं. हालाँकि, अब तक कॉलेज प्रबंधन द्वारा इस सम्बन्ध में विस्तृत रिपोर्ट जारी नहीं की गयी है. [caption id="attachment_137641" align="alignnone" width="1007"]Indore DAVV news Indore DAVV news[/caption]

जांच समिति का हुआ गठन

हॉस्टल प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को मद्देनज़र रखते हुए 5 सदस्यीय जांच समिति गठित की है. समिति पूरे घटनाक्रम, संभावित नेटवर्क और आरोपी छात्रा से सम्बंधित गतिविधियों की जांच कर रही है. कॉलेज प्रशासन ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि छात्राओं की सुरक्षा,गरिमा और अनुशासन सर्वोपरि है, जिसके चलते आरोपी छात्रा को त्वरित कार्यवाही करते हुए निष्कासित कर दिया गया है.

घटना ने सोशल मीडिया पर पकड़ा तूल

चौंका देने वाली यह घटना अब सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रही है. कुछ सोशल मीडिया यूजर इस घटना को फिल्मों की कहानियों, और कथित एजेंडों से जोड़ रहे है. कॉलेज प्रबंधन को अब आधिकारिक रिपोर्ट का इंतज़ार है.

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।