Jabalpur: तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी, साउथ मूवी से मिला आइडिया

jabalpur-tantra-mantra-scam-fake-notes-fraud

Jabalpur: तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी, साउथ मूवी से मिला आइडिया

jabalpur तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी साउथ मूवी से मिला आइडिया

jabalpur tantra mantra scam: छात्र से 15 हजार लेकर पकड़ा दिए चिल्ड्रन बैंक के नकली नोट

jabalpur tantra mantra scam: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में तंत्र-मंत्र और पैसा दोगुना करने के नाम पर एक छात्र को ठगने की कोशिश की गई। ठग ने 15 हजार रुपये लेकर 75 हजार बनाने का दावा किया, लेकिन बदले में चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया के नकली नोट थमा दिए। गनीमत रही कि छात्र को पहले से शक था, और उसने ठग को मौके पर ही रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

"अगर जल्दी अमीर बनना है तो मिलो..."

घटना गोहलपुर थाना क्षेत्र की है। बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले अनिकेत राय अपने दोस्त शिवलगन से मिलने जबलपुर आया था। शिवलगन मेडिकल की तैयारी कर रहा है और गोहलपुर में किराए से रह रहा है। इसी दौरान अनिकेत के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया –

फिर दूसरा मैसेज – “कम समय में अमीर बनना है तो मिलो।”

अनिकेत ने शक के बावजूद बातचीत जारी रखी और ठग को अपने पास बुला लिया। मिलने की जगह तय की गई लेमा गार्डन, जो उनके किराए के मकान से कुछ ही दूरी पर है।

मंत्र पढ़ा, नोट थमाए, और खुल गई पोल

रात करीब 9 बजे, दोनों दोस्त तय जगह पहुंचे। वहां एक युवक आया जिसने खुद को विनय उर्फ विनू बताया। उसने अनिकेत से 15 हजार रुपये लिए, फिर आंखें बंद कर मंत्र बड़बड़ाने लगा। कुछ देर बाद एक पारदर्शी पॉलीथिन में लिपटी 500-500 की नोटों की मोटी गड्डी निकाली और कहा –

“75 हजार हैं... अभी मत खोलना, वरना गायब हो जाएंगे।”

लेकिन अनिकेत ने तुरंत गड्डी खोली तो पाया कि सिर्फ ऊपर-नीचे के नोट असली हैं, बाक़ी सभी चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया के नकली नोट निकले।

भीड़ ने किया घेराव, आरोपी पहुंचा थाने

अनिकेत और शिवलगन ने मौके पर ही ठग को पकड़ लिया और शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। युवक को भीड़ के साथ लेकर दोनों दोस्त गोहलपुर थाने पहुंचे।थाना प्रभारी रितेश पांडे ने बताया कि आरोपी के बैग से 11,520 रुपये के नकली नोट और 25,000 रुपये असली नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान विनय उर्फ विनू, निवासी जबलपुर के रूप में हुई है।

साउथ मूवी से आया आइडिया, पहले भी कर चुका है ठगी

पूछताछ में विनय ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसे यह आइडिया एक साउथ इंडियन फिल्म से आया था। वह अब तक 1 दर्जन से ज्यादा लोगों से लाखों रुपये ठग चुका है।
  • वह मिलौनीगंज की खिलौना दुकानों से चिल्ड्रन बैंक के नोट खरीदता था
  • फिर असली नोटों के ऊपर-नीचे लगाकर गड्डी बनाता
  • मंत्र पढ़कर गड्डी थमाता और पैसे लेकर भाग जाता

केस दर्ज, गिरोह की तलाश जारी

गोहलपुर पुलिस ने आरोपी विनय पर IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस ठगी में और कोई साथी शामिल है या नहीं।पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह के तंत्र-मंत्र और पैसा दोगुना करने वाले फर्जीवाड़ों से बचें और किसी संदिग्ध व्यक्ति या मैसेज की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Read More :- Raipur: सूटकेस मर्डर कांड खुलासा, प्रॉपर्टी के लालच में दोस्त की हत्या

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।