Jashpur News: गणेश विसर्जन में मौत का तांडव

jashpur-bolero-hadsa-ganesh-visarjan-3-dead-18-injured

Jashpur News: गणेश विसर्जन में मौत का तांडव

jashpur news गणेश विसर्जन में मौत का तांडव

श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, 3 की मौत 18 घायल गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु, 18 घायल अंबिकापुर रेफर

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के जुरूडांड में मंगलवार रात गणेश विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौक पर ही मौत हो गई और करीब 20 से ज्यादा घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल 18 ग्रामीणों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा

घटना जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम जुरूडांड के श्रद्धालु मंगलवार रात गणेश विसर्जन के लिए बाजे-गाजे के साथ निकले थे। विसर्जन में करीब 150 श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इस दौरान रात करीब 11 बजे रायकेरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो भीड़ में घुस गई। गाड़ी ने कई श्रद्धालुओं को कुचल दिया। [caption id="attachment_103050" align="alignnone" width="300"]घायल घायल[/caption]

तीन की मौत, कई घायल गंभीर

इस हादसे में अरविंद करकेट्टा (19), विपिन प्रजापति (17) और खिरोवती यादव (32) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 30 लोग घायल हुए हो गए। घायलों को दूसरे वाहनों की मदद से बगीचा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हादसे में घायलों को दूसरे वाहनों की मदद से बगीचा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

विधायक और अधिकारी मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही जशपुर विधायक रायमुनी भगत, कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन बगीचा पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। साथ ही डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।वहीं, प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल 18 ग्रामीणों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद भीड़ ने बोलेरो ड्राइवर सुख सागर यादव को पकड़कर जमकर पीटा। मारपीट में घायल ड्राइवर को भी इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

2021 में पत्थलगांव में हुई थी ऐसी ही घटना

साल 2021 में जिले के पत्थलगांव में ऐसी ही एक भीषण दुर्घटना हुई थी। 15 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा में गांजा से भरी एक चार पहिया वाहन बेकाबू होकर भीड़ में घुस गई थी। इस घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गईं थी और 12 लोग घायल हो गए थे। Read:- CHEETAH SAFARI : मध्य प्रदेश में चीता सफारी की शुरुआत, कूनो नेशनल पार्क में खुली जीप में देख सकेंगे पर्यटक Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।