झुमका डैम को मिला नया रंग, CM साय ने ओपन थिएटर का किया लोकार्पण

jhumka-dam-open-theatre-inauguration-cm-sai-korea

झुमका डैम को मिला नया रंग, CM साय ने ओपन थिएटर का किया लोकार्पण

झुमका डैम को मिला नया रंग cm साय ने ओपन थिएटर का किया लोकार्पण

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के प्राकृतिक सुंदरता से घिरे झुमका डैम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवनिर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया और पर्यटन सुविधाओं का जायजा लिया. क्रूज में नौका विहार करते हुए मुख्यमंत्री ने झुमका जलाशय की संभावनाओं को करीब से देखा और अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो। पहाड़ों से घिरा शांत जलाशय, हरियाली और खुला आसमान, मुख्यमंत्री ने कहा कि झुमका डैम सिर्फ कोरिया जिले की पहचान नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में उभर सकता है।

27 लाख की लागत से तैयार हुआ ओपन थिएटर

मुख्यमंत्री साय ने जलाशय किनारे बने ओपन थिएटर का लोकार्पण किया, जिसे करीब 27 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। लगभग 500 दर्शकों की क्षमता वाले इस थिएटर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पर्यटन गतिविधियों और स्थानीय कलाकारों के लिए मंच के तौर पर विकसित किया गया है.स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे जिले की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी और नए आयोजनों के रास्ते खुलेंगे।

पर्यटन सुविधाओं पर विशेष जोर

नौका विहार के दौरान मुख्यमंत्री ने सुरक्षा, स्वच्छता, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटन स्थलों के विकास से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है.मुख्यमंत्री ने झुमका जलाशय में विकसित बोटिंग, वाटर स्पोर्ट्स और अन्य पर्यटन सुविधाओं का भी अवलोकन किया।

लोकधुनों के बीच उत्सव जैसा माहौल

मुख्यमंत्री के आगमन पर झुमका डैम क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल दिखा। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, बच्चे और युवा मौजूद रहे। पारंपरिक लोकधुनों और स्वागत गीतों से वातावरण गूंज उठा.इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भैयालाल राजवाड़े सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर चंदन त्रिपाठी और एसपी रवि कुमार कुर्रे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।