जोधपुर में सड़क हादसा: गुस्साई भीड़ ने बस को लगाई आग

jodhpur-road-accident-mob-sets-bus-on-fire

जोधपुर में सड़क हादसा: गुस्साई भीड़ ने बस को लगाई आग

जोधपुर में सड़क हादसा गुस्साई भीड़ ने बस को लगाई आग

Jodhpur road accident bus fire: जोधपुर में एक सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। जोधपुर से जैसलमेर जा रही एक तेज रफ्तार लोक परिवहन बस ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने बस को आग लगा दी। हदसा केरू क्षेत्र के लोरडी बस स्टैंड की है।

जोधपुर में सड़क हादसा

बस में लगाई आग

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी ने बताया- मृतक की पहचान राजूराम (35) निवासी लोरडी देजगरा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार तेज थी। इस दौरान बस स्टैंड इलाके में ड्राइवर काबू नहीं रख पाया। इसके चलते यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

[caption id="attachment_145164" align="alignnone" width="1299"]भीड़ ने बस को किया आग के हवाले भीड़ ने बस को किया आग के हवाले[/caption]

Jodhpur road accident bus fire: ड्राइवर की तलाश

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए, और बस ड्राइवर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भीड़ ने कुछ ही देर में बस को आग के हवाले कर दिया। आग लगने से बस जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर भीड़ को शांत कराया गया। और आग पर काबू पाया गया। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है तथा बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश की जा रही है।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।