Naxalite Jan Adalat: नक्सलियों की जनअदालत में मौत का फरमान कांकेर में एक ग्रामी...

kanker-villager-sentenced-to-death-in-naxalite-jan-adalat

Naxalite Jan Adalat: नक्सलियों की जनअदालत में मौत का फरमान कांकेर में एक ग्रामीण को पीटा , सरपंच समेत कई लोगों को मिली धमकी

naxalite jan adalat नक्सलियों की जनअदालत में मौत का फरमान  कांकेर में एक ग्रामीण को पीटा  सरपंच समेत कई लोगों को मिली धमकी

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाई है। परतापुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर से इंद्रपुर मार्ग पर नक्सलियों ने बैनर लगाया है। जन अदालत लगाकर बिनागुंडा के मनेश नूरुटी को मुखबिरी का आरोप लगाते हुए मौत की सजा दी गई। एक अन्य ग्रामीण के साथ मारपीट की गई, जिसकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

नक्सलियों ने लगाया बैनर

पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला ने एक ग्रामीण की मौत की पुष्टि की है। परतापुर एरिया कमेटी ने बैनर के माध्यम से चेतावनी दी है कि मुखबिरी करने वालों को मौत की सजा दी जाएगी। बैनर में पंचायत के सरपंच रामजी धुर्वा समेत आयतु, टिब्बा कोरेटी और धन्नी का नाम भी शामिल है।

बिनागुंडा में मारे गए थे 29 नक्सली

16 अप्रैल 2024 को बिनागुंडा इलाके में सुरक्षा बलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें खूंखार नक्सली नेता शंकर राव भी शामिल था। इसके बाद क्षेत्र में कई मुठभेड़ें हुईं और नक्सली वहां से भाग गए थे। अब नक्सलियों ने फिर से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

बैजू नरेटी को ठहराया जिम्मेदार

नक्सलियों ने बैनर में आरोप लगाया है कि सरपंच रामजी धुर्वा ने डीआरजी जवानों और टीआई के साथ मिलकर कई लोगों को अपने साथ जोड़ा। उन्होंने इलाके की गुप्त सूचना देकर मुठभेड़ करवाई। बिनागुंडा मुठभेड़ के लिए बैजू नरेटी को जिम्मेदार ठहराते हुए नक्सलियों ने उसे भी धमकी दी है।

बैनर में लिखी ये चेतावनी

नक्सलियों ने बैनर में लिखा है कि टीआई लक्ष्मण केंवट और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर ग्रामीणों द्वारा गोपनीय सैनिकों के टीम बनाने का आरोप लगा है। नक्सलियों ने गोपनीय सैनिक के रूप में कार्य करने वाले ग्रामीणों को मौत के सजा सुनाए जाने का सख्त चेतावनी दी है Read More :- राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा, गयाजी में पेड़ और बसों पर चढ़े लोग Watch Now :- #bhopalnews:भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

NEET-UG 2026 री एग्जाम के लिए मॉक ड्रिल, मल्टी लेयर सिक्योरिटी

देश-विदेश

NEET-UG 2026 री एग्जाम के लिए मॉक ड्रिल, मल्टी लेयर सिक्योरिटी

NEET-UG 2026 की परीक्षा से पहले, NTA देशभर में मॉक ड्रिल आयोजित करेगी ताकि सुरक्षा और व्यवस्था की जांच की जा सके।

नैनीझील में ऑक्सीजन संकट गहराया, एरियेशन सिस्टम फेल

राज्य

नैनीझील में ऑक्सीजन संकट गहराया, एरियेशन सिस्टम फेल

नैनीताल की प्रमुख नैनीझील का ऑक्सीजन स्तर खतरनाक रूप से गिर रहा है। 19 साल पुराने एरियेशन सिस्टम के फेल होने से जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को खतरा।

बहराइच की गाजी मियां दरगाह में करोड़ों के गबन का आरोप, SIT जांच की मांग

राज्य

बहराइच की गाजी मियां दरगाह में करोड़ों के गबन का आरोप, SIT जांच की मांग

BJP के कुंवर बासित अली ने बहराइच की गाजी मियां दरगाह में व्यापक गबन का आरोप लगाया है और CM योगी आदित्यनाथ से SIT जांच की मांग की है।

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।