कानपुर के मंदिर के पुजारी का नॉनवेज खाते फोटो वायरल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

kanpur-priest-beaten-viral-photo-non-veg

कानपुर के मंदिर के पुजारी का नॉनवेज खाते फोटो वायरल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

कानपुर के मंदिर के पुजारी का नॉनवेज खाते फोटो वायरल भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Kanpur priest non-veg controversy: कानपुर के रावतपुर इलाके में एक मंदिर के पुजारी का नॉनवेज खाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा बवाल खड़ा हो गया। जैसे हीतस्वीर सामने आते ही लोग भड़क गए। देर रात 50-60 नाराज लोग की भीड़ मंदिर पहुंच गई और पुजारी को मंदिर से बाहर निकलने को कहा। पुजारी के नहीं निकलने पर भीड़ मंदिर के अंदर घुसी और पुजारी को घसीटकर बाहर निकाला।

नॉनवेज खाते फोटो वायरल

लोगों ने पुजारी से फोटो के बारे में पूछा। इस दौरान कहासुनी हुई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। पुजारी ने भागने की कोशिश की तो लोगों ने पुजारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान बीच-बचाव करने आई महिलाओं को भी भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा। महिलाएं पुजारी को छोड़ देने की मिन्नतें करती रहीं, लेकिन भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। लोगों ने कहा, पुजारी धर्म भ्रष्ट कर रहा है। करीब 1 घंटे तक मौके पर हंगामा चलता रहा।

[caption id="attachment_139743" align="alignnone" width="1347"]नॉनवेज खाते फोटो वायरल नॉनवेज खाते फोटो वायरल[/caption]

Kanpur priest non-veg controversy: पुलिस ने बचाया

इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाकर भीड़ से छुड़ाकर पुजारी को थाने ले गई। मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। घटना रावतपुर के केशवपुरम स्थित भूतेश्वर मंदिर की है। हालांकि, वायरल तस्वीर कहां की है, किसने खींची और किसने सोशल मीडिया पर फैलाया, इसे लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

पुजारी का  दावा

वहीं पुजारी ने दावा किया कि कुछ लोग उन्हें मंदिर से हटवाने की साजिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए उनकी पुरानी तस्वीर को एडिट कर वायरल किया गया। प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित, भूतेश्वर मंदिर में पुजारी और महंत हैं। वह मंदिर परिसर में बने कमरे में रहते हैं।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।