केदारनाथ के लिए हेली सेवा हुई सस्ती, जानिए कितना लगेगा किराया?

kedarnath-helicopter-service-price-drop-booking

केदारनाथ के लिए हेली सेवा हुई सस्ती, जानिए कितना लगेगा किराया?

केदारनाथ के लिए हेली सेवा हुई सस्ती जानिए कितना लगेगा किराया

Kedarnath Heli Service Price: अगर आप बाबा केदारनाथ के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं और पैदल चलने के बजाय हेलीकॉप्टर से जाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास परिषद ने केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर शटल सेवाओं के किराए तय कर दिए हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ रूटों पर पिछले साल के मुकाबले इसका किराया कम भी हुआ है।

हेली सेवा हुई सस्ती

10 अप्रैल से बुकिंग 

अगर आप केदारनाथ की पहाड़ियों में स्थित बाबा केदारनाथ के दरबार तक हेलीकॉप्टर से पहुंचना चाहते हैं तो अपनी डायरी में 10 अप्रैल की डेट नोट कर लीजिए। इसी दिन से हेलीकॉप्टर सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो रही है। प्रशासन ने कहा कि केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुल रहे हैं। इसलिए बुकिंग की प्रक्रिया वक्त रहते शुरू की जा रही है ताकि यात्रियों को ऐन वक्त पर भाग-दौड़ न करनी पड़े।

कितना होगा किराया?

सरकार ने 3 अलग-अलग स्थानों से हेलीकॉप्टर उड़ान भरने की व्यवस्था की है। खास बात यह है कि सिरसी से जाने वाले यात्रियों के लिए पिछले साल के मुकाबले कम किराया देना पड़ेगा। 

  • सिरसी से केदारनाथ: किराया 3043 रुपये, पिछले साल 4250 रुपये था।
  • फाटा से केदारनाथ: 4840 रुपये देने होंगे।
  • गुप्तकाशी से केदारनाथ: किराया 6077 रुपये, ये पिछले साल 6222 रुपये था।

हालांकि यात्री इस बात को ध्यान में रखें कि यह किराया 'वन वे' है। इसके अलावा GST और पोर्टल का सुविधा शुल्क अलग से देय होगा।

Kedarnath Heli Service Price: ठगी से बचे

ठगी से बचने के लिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए टिकट बुक करें। हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.heliyatra.irctc.co.in पर जाकर कर सकते है। किसी भी फर्जी वेबसाइट या एजेंट के झांसे में न आएं।

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल ने किया योग, खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा

राज्य

CM भजनलाल ने किया योग, खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा

भजनलाल शर्मा की सरकार ने राजस्थान के 50 पदक विजेता खिलाड़ियों को 'कनिष्ठ सहायक' के पद पर सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया।

CJP ने PM मोदी को लिखा पत्र, सुसाइड करने वाले NEET स्टूडेंट्स के परिवारों के लिए मुआवजा की मांग

देश-विदेश

CJP ने PM मोदी को लिखा पत्र, सुसाइड करने वाले NEET स्टूडेंट्स के परिवारों के लिए मुआवजा की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी से NEET से जुड़े सुसाइड कर चुके छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की।

हरियाणा बना एविएशन हब की ओर अग्रसर, हिसार से जल्द नयी उड़ानें शुरू होंगी: CM नायब सिंह सैनी

राज्य

हरियाणा बना एविएशन हब की ओर अग्रसर, हिसार से जल्द नयी उड़ानें शुरू होंगी: CM नायब सिंह सैनी

हरियाणा के भिवानी में नए हैंगर और एटीसी भवन का उद्घाटन हुआ, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विमानन सेवाओं के विस्तार पर बल दिया।

विवादित वीडियो पर पंजाब CM मान का जवाब, बोले- “वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मैं नहीं, मेरी नकल करने वाला अभिनेता”

राज्य

विवादित वीडियो पर पंजाब CM मान का जवाब, बोले- “वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मैं नहीं, मेरी नकल करने वाला अभिनेता”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में वायरल हुए विवादित वीडियो को लेकर निराधार आरोपों का खंडन किया, और इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया।

बिहार के 10 प्रमुख कॉलेजों में अब रात तक होंगी कक्षाएं, CM सम्राट ने किया ऐलान

राज्य

बिहार के 10 प्रमुख कॉलेजों में अब रात तक होंगी कक्षाएं, CM सम्राट ने किया ऐलान

बिहार सरकार ने शिक्षा की सुविधा बढ़ाने के लिए राज्य के 10 प्रमुख कॉलेजों में रात तक कक्षाएं चलाने का निर्णय लिया है।