डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, डिस्प्ले बंद, अचानक भरा धुआं

keshav-maurya-helicopter-emergency-landing-cockpit-smoke

डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, डिस्प्ले बंद, अचानक भरा धुआं

डिप्टी cm केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग डिस्प्ले बंद अचानक भरा धुआं

Deputy CM helicopter emergency: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर आ रही है। लखनऊ एयरपोर्ट पर यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। केशव प्रसाद कौशांबी जा रहे थे कि तभी उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने की वजह से धुआं भर गया। इसके बाद तत्काल हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना में डिप्टी CM पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

हेलिकॉप्टर में भरा धुआं

उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। अंदर धुआं भरने लगा। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी ATC को सूचना दी, और इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। विमान तब तक 50 किमी दूर बछरावां तक पहुंच गया था। अनुमति मिलते ही पायलट ने हेलिकॉप्टर वापस लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया। एयरपोर्ट पर सुबह 11.15 बजे सुरक्षित लैंडिंग करवाई। हेलिकॉप्टर से केशव मौर्य समेत 6 लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

कौशांबी जा रहे थे डिप्टी CM 

इसके बाद केशव मौर्य अब दूसरे हेलिकॉप्टर से कौशांबी रवाना हो गए। वहां केशव मौर्य, 2 दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। 

केशव प्रसाद मौर्य जिस हेलिकॉप्टर से सफर कर रहे थे, वह यूपी सरकार का है। इसकी जिम्मेदारी नागरिक उड्‌डयन विभाग के पास है। केशव प्रसाद के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 3 बार उनके हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ चुकी है।

[caption id="attachment_139306" align="alignnone" width="1316"]पहले भी 3 बार उनके हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ चुकी है। पहले भी 3 बार मौर्य के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ चुकी है।[/caption]

Deputy CM helicopter emergency: जांच में जुटी टीम

सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस के सीनियर अधिकारी तत्काल लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गए। वहीं, हेलीकॉप्टर में धुआं भरने की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी टीम जांच में जुटी हुई है। टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हेलीकॉप्टर में धुआं क्यों भरा? इस खराबी की मुख्य वजह क्या थी?

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।