कोटा में खेतों में लगी आग, 200 बीघा फसल खाक

kota-farm-fire-200-bighas-crops-destroyed

कोटा में खेतों में लगी आग, 200 बीघा फसल खाक

कोटा में खेतों में लगी आग 200 बीघा फसल खाक

 Kota farm fire: कोटा के सुल्तानपुर में शुक्रवार को खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। पुराने पेट्रोल पंप के पास स्थित खेतों में अचानक आग भड़की और तेज हवा के कारण देखते ही देखते कई खेत इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि दूर-दूर तक धुआं दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के किसानों में भी दहशत फैल गई।

खेतों में लगी आग

खेतों में लगी आग

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर सुल्तानपुर थाना अधिकारी दौलत साहू पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और कंट्रोल रूम से दमकल सहायता मांगी। आग लगातार फैलती जा रही थी, इसलिए सुल्तानपुर के साथ ही दीगोद और अन्य जगहों से भी दमकल वाहन बुलाए गए। दमकलकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण काफी देर तक स्थिति काबू में नहीं आ सकी।

200 बीघा फसल खाक

इस आगजनी में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कचोलिया निवासी किसान जगदीश मीणा के 54 बीघा खेत की फसल पूरी तरह से जल गई, जबकि जालमपुरा निवासी महावीर मीणा के 14 बीघा खेत में से करीब 6 बीघा फसल को आग ने अपनी  चपेट में ले लिया। कुल मिलाकर करीब 200 बीघा तक की फसल प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

[caption id="attachment_143522" align="alignnone" width="929"]200 बीघा फसल जली 200 बीघा फसल जली[/caption]

लाखों का नुकसान

प्रभावित किसानों के अनुसार, कई लाख का नुकसान हुआ है। किसान पिछले 4 महीने से दिनरात एक करके फसल तैयार करने में लगे थे। आग लगने से उनकी कड़ी मेहनत जलकर राख हो गई। किसानों ने आरोप लगाया कि दमकल वक्त पर नहीं पहुंची और पानी का प्रेशर भी कम था, जिससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

Kota farm fire: किसानों का आरोप

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन बिजली के तारों में स्पार्किंग से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि आग लगने के बावजूद बिजली सप्लाई बंद नहीं हुई। जिससे आग तेजी से फैलती चली गई।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।