BHOPAL: MP में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन आज

loktantra-senani-sammelan-mp-mashaal-yatra-2025

BHOPAL: MP में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन आज

bhopal mp में लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन आज

loktantra senani sammelan mp mashaal yatra 2025: CM करेंगे लोकतंत्र रक्षकों का सम्मान, पूरे देश में जाएंगी मशाल यात्राएं

loktantra senani sammelan mp mashaal yatra 2025: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 26 जून को संविधान हत्या दिवस के अवसर पर प्रादेशिक लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन आयोजित हो रहा है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का स्वागत और सम्मान करेंगे।

Read More :- इमरजेंसी के 50 साल पूरे: कैबिनेट की एक बैठक में दो मिनट का मौन

25 जून 1975: लोकतंत्र का काला दिन

देश में 25 जून 1975 को लगे आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काला अध्याय माना जाता है। नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश लगाने वाले इस दौर की 50वीं वर्षगांठ पर केंद्र सरकार ने इसे संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए 11 जुलाई 2024 को अधिसूचना जारी की थी।

एक साल तक चलेंगे कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए हैं कि 25 जून 2025 से 25 जून 2026 तक राज्य में संविधान हत्या दिवस को लेकर विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएं। इसमें प्रदर्शनियाँ, जनसंवाद, फिल्म स्क्रीनिंग, संगोष्ठियाँ, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता, प्रकाशन, रेडियो कार्यक्रम और मशाल यात्राएं शामिल हैं।

देशभर में जाएंगी 6 मशाल यात्राएं

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देश पर नई दिल्ली से 6 मशाल यात्राएं शुरू की गई हैं जो देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुँचेंगी। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में जब ये मशाल यात्राएं पहुँचेंगी, तब वहां प्रदर्शनी, फिल्म प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य जनमानस को लोकतंत्र के महत्व से जोड़ना है।

रेडियो आजाद हिंद से विशेष प्रसारण

मप्र में संस्कृति विभाग और स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा "रेडियो आज़ाद हिंद" के माध्यम से आपातकाल और संविधान के मूल तत्वों पर आधारित कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा संविधान की मूल भावना को रेखांकित करते हुए विशेष प्रकाशन भी जारी किए जाएंगे।

 लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन की खास बात

  • आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर लोकतंत्र सेनानियों का स्वागत
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे सम्मान
  • कार्यक्रम 25 जून 2025 से 25 जून 2026 तक चलेंगे
  • मशाल यात्राएं पूरे देश में पहुंचेंगी
  • रेडियो, प्रदर्शनी, प्रतियोगिताएं और प्रकाशन होंगे आयोजन का हिस्सा
Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।