लखनऊ में बेटा बना हैवान, पिता को मारा, शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाए

lucknow-son-kills-father-dismembers-body-hides-in-blue-drum

लखनऊ में बेटा बना हैवान, पिता को मारा, शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाए

लखनऊ में बेटा बना हैवान पिता को मारा शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाए

lucknow son kills father: लखनऊ के आशियाना इलाके से एक ऐसी रूहकपा देने वाली वारदात सामने आई है, यहां NEET परीक्षा में असफलता और पढ़ाई के दबाव ने एक 21 साल के बेटे को इस कदर हैवान बना दिया कि उसने अपने पिता की हत्या कर उनके शव के टुकड़े-टुकड़े कर ‘नीले ड्रम’ में छिपा दिया। हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद बेटा खुद थाने पहुंचा और पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने ऐसी कहानी बुनी कि एक पल के लिए खाकी भी चकरा गई, लेकिन घर से आती बदबू और पड़ोसियों के शक ने ‘आदमखोर’ बेटे के काले चिट्ठे को खोलकर रख दिया।

पूरा मामला?

दरअसल, लखनऊ में वर्धमान पैथोलॉजी लैब के मालिक मानवेंद्र सिंह की उनके 21 साल के इकलौते बेटे अक्षत प्रताप सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बाथरूम में आरी से काटकर टुकड़े किए फिर एक नीले ड्रम में भर दिए। इसके बाद सिर को काटकर कार में रखा और घर से 21 किलोमीटर दूर फेंक आया। शव के बाकी हिस्से को तारपिन से जलाने की फिराक में था। रूम स्प्रे छिड़कर दुर्गंध खत्म करने की कोशिश की। हैरानी की बात तो ये है कि अक्षत ने अपनी बहन के सामने घटना को अंजाम दिया। अपनी छोटी बहन को धमकी दी कि किसी को बताया तो उसे भी मार डालेगा।

[caption id="attachment_137101" align="alignnone" width="1540"]मृतक पिता और आरोपी बेटा मृतक पिता और आरोपी बेटा[/caption]

lucknow son kills father: खुद पहुंचा थाने

पिता का सिर फेंकने के बाद आरोपी घर लौटा और कार की अच्छे से सफाई की। 3 दिन बाद सोमवार को वह थाने पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो बेटा घबरा गया। शक होने पर बेटे से सख्ती से पूछताछ की गई, तब उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस उसे लेकर मौके पर पहुंची और शव के टुकड़े बरामद किए, लेकिन सिर अभी भी नहीं मिला।

MBBS नहीं करना चाहता था आरोपी

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके पिता चाहते थे कि वह NEET क्वालीफाई करके MBBS करे। वह इस बात पर अड़ा था कि MBBS के लिए उससे जबरदस्ती न की जाए। वह पिता से कहता था कि पैथोलॉजी लैब की जगह रेस्टोरेंट खोला जाए, जो अच्छा बिजनेस रहेगा। इसी बात को लेकर 20 फरवरी को अक्षत की पिता से बहस हुई। गुस्से में उसने पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। 

[caption id="attachment_137102" align="alignnone" width="1539"]आरोपी बेटा अक्षत गिरफ्तार आरोपी बेटा अक्षत गिरफ्तार[/caption]

नीले ड्रम में भरे टुकड़े

मृतक मानवेंद्र सिंह मूल रूप से जालौन जिले के रहने वाले थे। उनके पिता सुरेंद्र पाल सिंह UP पुलिस से रिटायर्ड हैं। कई साल पहले मानवेंद्र आशियाना सेक्टर-L में रहने लगे थे। 9 साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। तब से वह बेटे अक्षत और बेटी कृति (17) की खुद ही देखभाल करते थे। आरोपी अक्षत बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था।, बेटी 11वीं की छात्रा है। आरोपी ने पिता के शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया था। पिता की लाश को तीसरे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर लाकर खाली कमरे में रख दिया। फिर बाजार से आरी खरीदी और शव के कई टुकड़े किए। सिर और कुछ टुकड़ों को कार में डालकर सदरौना गांव के जंगल में फेंक दिया। बाकी हिस्सों को पॉलीथिन में पैक कर नीले ड्रम में भर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

4 साल पहले भागा था

पड़ोसियों ने बताया कि अक्षत मोहल्ले में किसी से ज्यादा मतलब नहीं रखता था। किसी से दोस्ती नहीं थी। 4 साल पहले अक्षत घर से भाग गया था। उस दौरान वह 6 पन्नों का एक पत्र लिखकर गया था। उसमें उसने लिखा था कि वह MBBS नहीं करना चाहता।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।