मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने की भूमाफिया बिल्डर दिलीप बच्चानी व हर्षिता बच्चानी की ज़मानत अर्जी ख़ारिज

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने की भूमाफिया बिल्डर दिलीप बच्चानी व हर्षिता बच्चानी की ज़मानत अर्जी ख़ारिज

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने बिल्डर दिलीप बच्चानी और हर्षिता बच्चानी की जमानत याचिका खारिज की, दोनों पर भूमाफिया गतिविधियों का आरोप है।

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने की भूमाफिया बिल्डर दिलीप बच्चानी व  हर्षिता बच्चानी की ज़मानत अर्जी ख़ारिज

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने भूमाफिया बिल्डर दिलीप बच्चानी और हर्षिता बच्चानी की ज़मानत याचिका खारिज कीजबलपुर। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की मुख्य पीठ ने भूमि माफिया के रूप में कुख्यात बिल्डर दिलीप बच्चानी और उनकी पत्नी हर्षिता बच्चानी की ज़मानत अर्जी को लगभग एक वर्ष तक मेरिट पर सुनवाई के बाद खारिज कर दिया है। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धाराओं को अत्यंत गंभीर माना और याचिकाकर्ताओं को राहत देने से इनकार कर दिया।हाई कोर्ट ने अपने आदेश में दिलीप बच्चानी को आदतन अपरादी करार दिया। कोर्ट के अनुसार, वह जालसाजी, कब्जा और धोखाधड़ी के कई पुराने मामलों में लिप्त रहा है।

विभिन्न केसों में उसकी संलिप्तता दर्ज

ईओडब्ल्यू (Economic Offences Wing) और कोलार पुलिस के विभिन्न केसों में उसकी संलिप्तता दर्ज है। खासतौर पर एचडीएफसी बैंक के अकाउंट से धोखाधड़ी कर नगर निगम में प्लॉट बंधक रखवाकर उसकी रजिस्ट्री कराने का आरोप उसके ऊपर है। कोर्ट ने यह भी संज्ञान लिया कि लालघाटी स्थित जमीन के विवाद में कब्जा करने का मामला गांधी नगर थाने में पहले से दर्ज है, जिसमें पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल दिलीप बच्चानी फरार चल रहा है और पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हाई कोर्ट ने उसकी अंतरिम गिरफ्तारी पर लगे स्टे को भी निरस्त कर दिया है।

ईओडब्ल्यू ने भी जांच में तेजी ला दी

अब कोलार पुलिस और ईओडब्ल्यू किसी भी समय उसे गिरफ्तार कर सकती है।सूत्रों के अनुसार, दिलीप बच्चानी स्थानीय एक विधायक के हस्तक्षेप से पहले कई बार बचता रहा था, लेकिन इस बार हाई कोर्ट की सख्ती ने उसके बचाव के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए ईओडब्ल्यू ने भी जांच में तेजी ला दी है।

अब सक्रियता से कार्रवाई करने की तैयारी में

यह फैसला भूमाफियाओं और बिल्डर माफिया के खिलाफ राज्य में चल रही मुहिम को नई दिशा देता है। आम नागरिकों की जमीन हड़पने और बैंक धोखाधड़ी जैसे संगठित अपराधों पर लगाम कसने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पीड़ित पक्ष अब न्याय की राह पर आगे बढ़ने का भरोसा जता रहा है। कोर्ट का यह फैसला भू-माफिया और बेनामी संपत्ति कारोबारियों के लिए चेतावनी भरा संदेश है। प्रशासन और पुलिस अब सक्रियता से कार्रवाई करने की तैयारी में है।

संबंधित सामग्री

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।

सतना जिला अस्पताल के प्रसव वार्ड में घुसा अजगर का बच्चा, मचा हड़कंप

राज्य

सतना जिला अस्पताल के प्रसव वार्ड में घुसा अजगर का बच्चा, मचा हड़कंप

सतना जिला अस्पताल में प्रसव वार्ड में अजगर के बच्चे के दिखने से अफरा-तफरी मच गई, जिससे सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठे।

सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, कहा-बेहतर होगी एमपी की आर्थिक राजधानी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, कहा-बेहतर होगी एमपी की आर्थिक राजधानी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में 15.90 करोड़ रुपए की लागत से नई सड़क और सीवर लाइन का भूमि-पूजन किया।