MP Board Exam 2026: 10 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, 25 लाख छात्रों को करना होगा ये…

mp-board-exam-2026-start-10-february-25-lakh-students

MP Board Exam 2026: 10 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, 25 लाख छात्रों को करना होगा ये…

mp board exam 2026 10 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं 25 लाख छात्रों को करना होगा ये…

MP Board Exam 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उलटी गिनती शुरू हो गई है। अगले सप्ताह से प्रदेशभर में परीक्षाएं शुरू होंगी और इसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को मॉडल स्कूल से प्रश्नपत्रों और बोर्ड से जुड़ी सामग्री का वितरण कर दिया गया, जो अब परीक्षा केंद्रों के नजदीकी थानों तक पहुंच चुकी है.इस साल एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 25 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। मंडल ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरतने के संकेत दिए हैं।

MP Board Exam 2026: चेंज पेटर्न के अनुसार होंगी परीक्षाएं

एमपी बोर्ड ने पहले जारी टाइम-टेबल में संशोधन करते हुए नई तारीखें तय की हैं.अब 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च तक और 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होंगी.इसके साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च तक चलेंगी। बोर्ड का साफ निर्देश है कि विद्यार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा।

MP Board Exam 2026: एडमिट कार्ड जारी, लेट पहुंचने पर नो एंट्री

मंडल ने एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं और स्कूलों में भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 8.45 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। यही वजह है कि छात्रों और अभिभावकों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जा रही है। Also Read-सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ने किया ‘राष्ट्र-स्तरीय परामर्श और रणनीति सम्मेलन’ का शुभारंभ

परीक्षा हॉल में क्या होगा, कब होगा

परीक्षा के दिन की पूरी समय-सारिणी भी मंडल ने तय कर दी है। सुबह 8.30 बजे प्रश्नपत्रों के बॉक्स खोले जाएंगे। 8.45 बजे प्रश्नपत्रों के पैकेट परीक्षा कक्षों में पहुंचेंगे। 8.50 बजे विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी। 8.55 बजे प्रश्नपत्रों की सील खोलकर वितरण शुरू होगा। 9 बजे तक जो प्रश्नपत्र शेष बचेंगे, उन्हें पर्यवेक्षक द्वारा विधिवत केंद्राध्यक्ष कार्यालय में जमा कराया जाएगा।

नकल पर सख्ती

बोर्ड ने साफ किया है कि नकल या नकल में सहयोग करने पर सख्त कार्रवाई होगी। नियमों के तहत दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की जेल या 5 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसी को देखते हुए परीक्षा सामग्री का वितरण शनिवार को भी लगातार किया जाता रहा। Also Read-Mp vantara:वन्य पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान दिलाने की तैयारी तेज
अतिसंवेदनशील केंद्रों पर कड़ी निगरानी
इस बार मंडल का खास फोकस अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर है। ऐसे केंद्रों पर एक से चार तक अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं. परीक्षा केंद्र के भीतर कलेक्टर के प्रतिनिधि को छोड़कर केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष सहित किसी को भी मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं दी गई है। कई केंद्रों पर जैमर लगाने की व्यवस्था भी की गई है.अब जबकि सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, छात्रों के लिए असली परीक्षा का समय आ गया है। मंडल की अपील है कि परीक्षार्थी नियमों का पालन करें और समय से पहले केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दें।  

संबंधित सामग्री

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

लाइफ स्टाइल

आम के छिलकों से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा बनेगी निखरी और चमकदार

आम के छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाने के बाद, उसे दही, गुलाब जल, कच्चा दूध या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर फेस पैक तैयार करें।

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

राज्य

UCC पर और आगे बढ़े सीएम डॉ. यादव, कमेटी ने जानी आम नागरिकों-धर्मगुरुओं सहित राजनीतिक दलों की राय

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार उठा रही बड़ा कदम, - कई विभागों ने प्रजेंटेशन के जरिये पेश किए अपने सुझाव, हाई लेवल कमेटी ने दर्ज किए मौखिक और लिखित विचार

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

जुर्म गाथा

गुना में सनसनी: बंद मकान से मिलीं तीन सड़ी-गली लाशें, तिहरे हत्याकांड की आशंका से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बंद मकान से तीन सड़ी-गली लाशें मिलीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम और व्यापक जांच शुरू की है।

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

राज्य

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया पर बड़ा विवाद, बजरंग दल के विरोध से मामला गरमाया

भोपाल में स्लॉटर हाउस को दोबारा खोलने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। बजरंग दल का विरोध, नगर निगम में याचिका और अदालत में समीक्षा जारी है।

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।