छतरपुर में हार्ट-अटैक से वृद्ध की मौत: एम्बुलेंस न पहुँच पाने पर लोडिंग वाहन में...

mp-health-news-2026-elderly-man-dies-of-heart-attack-after-ambulance-fails-to-reach-in-time

छतरपुर में हार्ट-अटैक से वृद्ध की मौत: एम्बुलेंस न पहुँच पाने पर लोडिंग वाहन में बेटा देता रहा CPR, नहीं बच सकी जान

छतरपुर में हार्ट-अटैक से वृद्ध की मौत एम्बुलेंस न पहुँच पाने पर लोडिंग वाहन में बेटा देता रहा cpr नहीं बच सकी जान

MP Health news 2026: मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल वापस से खुल गयी है. प्रदेश के छतरपुर जिले में एक वृद्ध आदमी को हार्ट-अटैक आ गया, और उनके बेटे ने एम्बुलेंस को फ़ोन किया. एम्बुलेंस के ना पहुँच पाने के कारण बेटे ने पिता को लोडिंग वाहन में अस्पताल ले जाने की कोशिश की.

हालाँकि, लोडिंग वाहन ट्रैफिक जाम में फंस गया. वाहन के अन्दर बेटा निरंतर अपने पिता को CPR दे कर उनकी जान बचाने की कोशिश करता रहा, पर पिता की अस्पताल पहुँचने के पहले ही मृत्यु हो चुकी थी. मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पे वायरल हो रहा है.

[caption id="attachment_137509" align="alignnone" width="300"]MP Health news 2026 MP Health news 2026[/caption]

मृतक का नाम जगदीश विश्वकर्मा

मृतक जगदीश विश्वकर्मा (65) छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के तालगांव के रहने वाले थे. शुक्रवार को वे अपने बेटे संतोष विश्वकर्मा के साथ छतरपुर जा रहे थे. बरकोंहा गाँव के पास उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उन्होंने सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की.

संतोष ने बताया की उसने तुरंत एम्बुलेंस को फ़ोन किया, पर एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची. मजबूरी में संतोष ने एक लोडिंग वाहन का प्रबंध किया.

ट्रैफिक जाम में फंसा वाहन, लोगों की कोशिशों के बावजूद हुई मृत्यु

शहरी क्षेत्र में प्रवेश करते ही लोडिंग वाहन ट्रैफिक जाम में फंस गया. संतोष और आस पास के लोगों ने ट्रैफिक में फंसे वाहनों को हटाने का भरसक प्रयत्न किया. इसी दौरान संतोष लगातार अपने पिता को CPR दे कर उनकी चेतना बनाये रखने की कोशिश करता रहा, पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

चलते लोडिंग वाहन में संतोष अपने पिता की छाती दबाते हुए बार-बार “पापा,आंखें खोलिए… पापा, आंखें खोलिए" बोलता रहा. अस्पताल पहुँचने पर जगदीश को मृत घोषित कर दिया गया. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने जन सामान्य को झकझोर के रख दिया है. अस्पताल में परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया, और जगदीश के शरीर को घर ले गए.

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।