MP में गौकाष्ठ से जलेगी होलिका, दहन से पहले रजिस्ट्रेशन जरुरी,सरकार के निर्देश

mp-holika-dahan-gaokasth-registration-new-guidelines

MP में गौकाष्ठ से जलेगी होलिका, दहन से पहले रजिस्ट्रेशन जरुरी,सरकार के निर्देश

mp में गौकाष्ठ से जलेगी होलिका दहन से पहले रजिस्ट्रेशन जरुरीसरकार के निर्देश

mp holika dahan: इस बार होली से पहले मध्यप्रदेश में होलिका दहन को लेकर नई गाइडलाइन सामने आई है. मध्यप्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए निर्देश जारी किए हैं, जिनके तहत लकड़ी की जगह गौकाष्ठ और उपलों से होलिका दहन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही गांव और शहरों में होलिका दहन करने वाली संस्थाओं और आयोजकों के पंजीयन की व्यवस्था भी की जा रही है।

mp holika dahan: दहन स्थलों पर रहेगी प्रशासन की नजर

सरकार ने साफ किया है कि पंजीयन को अनिवार्य नहीं किया गया है, लेकिन कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में टीमों का गठन करें. ये टीमें होलिका दहन के दिन सार्वजनिक कार्यक्रमों का भ्रमण करेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि जलाऊ या इमारती लकड़ी की जगह गौकाष्ठ और उपलों का ही उपयोग हो। सरकार का कहना है कि इससे न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण होगा बल्कि वनों पर दबाव भी कम पड़ेगा।

mp holika dahan: कलेक्टरों को साफ संदेश

निर्देशों के मुताबिक जिले में होने वाले सार्वजनिक होलिका दहन कार्यक्रमों का निःशुल्क पंजीयन कराया जाएगा। जिला मुख्यालयों में यह सुविधा पीओएस मशीन के जरिए मिलेगी, जबकि अन्य स्थानों पर तहसील कार्यालय और नगरीय निकायों के माध्यम से पंजीयन किया जाएगा. इसके लिए जिला स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा आयोजक इस प्रक्रिया से जुड़ सकें।

पंजीयन में देनी होगी ये जानकारी

पंजीयन के दौरान आयोजक संस्था की संक्षिप्त जानकारी ली जाएगी, जैसे पदाधिकारी का नाम और संपर्क नंबर। होलिका दहन के दिन मैदानी अमला इन आयोजनों का दौरा करेगा और गौकाष्ठ आधारित दहन को प्रोत्साहित करेगा।साथ ही नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं को प्राकृतिक और हर्बल रंगों से होली खेलने, पशु-पक्षियों पर रंग न डालने जैसे संदेशों के साथ इस अभियान में शामिल किया जाएगा.सरकार ने लोगों से अपील की है कि होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाएं, लेकिन संयम, भाईचारे और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी भी बनाए रखें। अब देखने वाली बात यह होगी कि जमीनी स्तर पर ये निर्देश कितनी असरदार तरीके से लागू होते हैं।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।