मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन समारोह

फूल, मालाएं और आशीर्वाद… धामी के जन्मदिन पर मुख्यसेवक सदन बना जनस्नेह का केंद्र

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर विभिन्न वर्गों के लोगों ने शुभकामनाएं दीं। सीएम ने प्रदेश के विकास के लिए संकल्प व्यक्त किया।

By : सोनिया रायकवार
फूल, मालाएं और आशीर्वाद… धामी के जन्मदिन पर मुख्यसेवक सदन बना जनस्नेह का केंद्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह से ही मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का आना-जाना जारी रहा। अलग-अलग जनपदों से पहुंचे लोगों में मुख्यमंत्री से मिलने और उन्हें बधाई देने को लेकर उत्साह नजर आया।

फूल-मालाओं से किया स्वागत

मुख्यसेवक सदन में समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने पहुंचे। युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने पुष्पगुच्छ भेंट किए और पुष्पमालाएं पहनाकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। कई लोग अपने साथ मिठाई भी लेकर पहुंचे।

सीएम ने जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे लोगों से आत्मीयता से मुलाकात की और सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए बेहद मूल्यवान है। उत्तराखंड की जनता का प्रेम और विश्वास उन्हें लगातार प्रदेश की सेवा करने की प्रेरणा देता है।

हर वर्ग की दिखी भागीदारी

मुख्यसेवक सदन में उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों से लोग पहुंचे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं और युवाओं की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

मीडिया प्रतिनिधियों ने भी दी बधाई

विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार और मीडिया प्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने मुख्यसेवक सदन पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। युवाओं में मुख्यमंत्री से मिलने और संवाद करने को लेकर विशेष उत्साह नजर आया।

विकसित उत्तराखंड का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा का अवसर मिलने को अपने लिए गौरव और सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और जनकल्याण के प्रयासों को और गति देने के साथ उत्तराखंड को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और मीडिया प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

संबंधित सामग्री

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा की सराहना की।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास प्रोजेक्ट्स की घोषणा की, जिसमें विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर