मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री का उपार्जन केंद्र निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही प्रदेश के उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे तथा किसानों से संवाद स्थापित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण |

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में उपार्जन केंद्र पर चल रही गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया का आने वाले दिनों में आकस्मिक निरीक्षण करेंगे और किसानों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यह भी देखेंगे कि निर्देशानुसार शासन-प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाएं किसानो को प्राप्त हो रही है या नहीं। 

किसानों भाइयों के लिये उपार्जन केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाएं

•उपार्जन केन्द्र पर किसानों की सुविधा के लिए पीने का पानी, बैठने के लिए छायादार स्थान, जन सुविधाएं आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं।

•किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो एवं उपज विक्रय के लिए इंतजार न करना पड़े इसके लिये किसानों को जिले के किसी भी उपार्जन केन्द्र पर उपज विक्रय करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 

•किसानों को गेहूँ की तौल के लिये इंतजार नहीं करना पड़े इस हेतु उपार्जन केन्द्रों में तौल कांटों की संख्या बढ़ाकर 6 कर दी गई है और अधिक तौल कांटे बढ़ाने की सुविधा अब जिलो को दी गई है । 

•गेहूं के लिये एफएक्यू मापदंड में शिथिलता प्रदान की गई है। चमक विहीन गेहूँ की सीमा 50 प्रतिशत तक की गई है। सूकड़े दाने की सीमा 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत तक की गई है। क्षतिग्रत दानों की सीमा बढ़ाकर 6 प्रतिशत तक की गई है।

•किसानों के उपज की तौल समय पर हो सके इसके लिये बारदाने, तौल कांटे, हम्माल तुलावटी, सिलाई मशीन, कम्यूंटर, नेट कनेक्शन, कूपन ,गुणवत्ता परीक्षण उपकरण, उपज की साफ-सफाई के लिए पंखा, छन्ना आदि व्यवस्थाएं उपार्जन केन्द्र पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

•उपार्जन केन्द्र की क्षमता अनुसार उपज की तौल की जा सके एवं अधिक से अधिक किसानों से उपार्जन किया जा सके, इसके लिये उपार्जन केन्द्रों पर प्रतिदिन, प्रति उपार्जन केन्द्र पर गेहूं विक्रय के लिये स्लॉट बुकिंग की क्षमता 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 2250 क्विंटल किया गया है , इसे जिले और अधिक बढ़ा कर प्रति केन्द्र 3000 क्विंटल कर सकते हैं।

•किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य एवं राज्य सरकार द्वारा 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस राशि सहित 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का उपार्जन किया जा रहा है।

•किसानों की सुविधा के लिए खरीदी के लिये प्रत्येक शनिवार को भी स्लॉट बुकिंग एवं उपार्जन का कार्य जारी रहेगा।

•किसानों के हित में सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किये गये पोस्टर एवं बैनर उपार्जन केन्द्रों में लगाये गये हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन का प्राकृतिक खेती पर जोर, कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

राज्य

सीएम डॉ. मोहन का प्राकृतिक खेती पर जोर, कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की, जिससे पर्यावरणीय संतुलन और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, CM बोले- कांग्रेस के समय गेहूं का भाव 300-400, हम 2625₹ में खरीद रहे

राज्य

PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, CM बोले- कांग्रेस के समय गेहूं का भाव 300-400, हम 2625₹ में खरीद रहे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त जारी की, 9.44 करोड़ किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।

सीएम डॉ. मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने नए घाटों का लिया जायजा, 778 करोड़ की लागत से हो रहे तैयार

राज्य

सीएम डॉ. मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने नए घाटों का लिया जायजा, 778 करोड़ की लागत से हो रहे तैयार

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 को भव्य बनाने के लिए विकास कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने नवीन घाट निर्माण की समीक्षा की।

मध्यप्रदेश को मिली दोहरी सौगात, 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क

राज्य

मध्यप्रदेश को मिली दोहरी सौगात, 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन सहित कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए व्यापक तैयारियां, CM डॉ यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया निरीक्षण

राज्य

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के लिए व्यापक तैयारियां, CM डॉ यादव एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया निरीक्षण

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए डॉ. मोहन यादव और मनोहर लाल खट्टर ने महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण किया। समयबद्ध पूर्णता और गुणवत्ता पर जोर।