नाव पलटी बिहार में

बिहार में नाव पलटी, 40 लोगों की जान पर बनी, नेपाल में बारिश से नदियां उफान पर

नेपाल की लगातार बारिश के कारण बिहार की बागमती नदी में नाव पलटी, जिससे 40 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने कई को बचाया।

बिहार में नाव पलटी, 40 लोगों की जान पर बनी, नेपाल में बारिश से नदियां उफान पर

बिहार में नाव पलटी

नेपाल में लगातार बारिश हो रही है। इससे बिहार में कोसी, बागमती समेत कई नदियां उफान पर हैं। इसी बीच सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर स्थित बागमती नदी में 40 लोगों से भरी एक नाव पलट गई। नाव पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने नदी में छलांग लगाकर लोगों को बचाया। कई लोग खुद तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए।

क्षमता से ज्यादा लोग सवार

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, नाव चालक हम लोगों से भी कह रहा था कि आ जाइए, नदी पार करा देंगे। दूसरी बार देर हो जाएगी, जल्दी पहुंच जाएंगे, लेकिन हमने नाव पर अधिक भीड़ देखकर मना कर दिया। थोड़ी ही देर बाद नाव पलटने की सूचना मिली। बागमती नदी में नाव पलटने का वीडियो भी सामने आया। इसमें देखा जा सकता है कि एक नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार हैं। नदी की तेज धारा के बीच नाव पहले डगमगाई और फिर अचानक पलट गई। नाव पलटते ही सभी यात्री नदी में गिर गए। वहीं, नदी के दूसरे किनारे पर खड़े लोग मदद के लिए चिल्लाते और बचाव की गुहार लगा रहे थे। 

नदियों का जलस्तर बढ़ा 

नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बागमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे सीतामढ़ी और शिवहर के तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। सीतामढ़ी के DM रिची पांडे ने संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जिला प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा है।

संबंधित सामग्री

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव हुआ। यात्री सुरक्षित हैं और घटना की जांच RPF द्वारा शुरू की गई है।

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में आई बाढ़ से भारी नुकसान, मुख्यमंत्री ने राहत और पुनर्वास के लिए त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। नदियों में सिल्ट जमा होने को भी बाढ़ का कारण बताया गया।

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किशोर की प्रेम प्रसंग के शक में हत्या हुई। पड़ोसी ने गला घोंटकर हत्या की और शव को पोखर में फेंक दिया।

CM Sukhu का बड़ा फैसला, जॉब ट्रेनी डॉक्टर अब कर सकेंगे पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी

CM Sukhu का बड़ा फैसला, जॉब ट्रेनी डॉक्टर अब कर सकेंगे पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम करने वाले डॉक्टरों के लिए बॉन्ड की अवधि और राशि बढ़ाई है ताकि वे राज्य में सेवा प्रदान करें।

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में 7 अक्टूबर को भाजपा 'विकसित भारत संकल्प सभा' आयोजित करेगी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर