हादसा नैनीताल में

नैनीताल में लखनऊ के पर्यटकों ने नशे में मचाया हुड़दंग, गाड़ियों को मारी टक्कर, कई घायल

लखनऊ से आए पर्यटकों ने नैनीताल में शराब के नशे में धुत होकर कई गाड़ियों को टक्कर मारी, एक महिला गंभीर रूप से घायल।

नैनीताल में लखनऊ के पर्यटकों ने नशे में मचाया हुड़दंग, गाड़ियों को मारी टक्कर, कई घायल

नैनीताल में लखनऊ के पर्यटकों ने नशे में मचाया हुड़दंग

उत्तराखंड के नैनीताल में लखनऊ से आए 5 युवकों ने शराब के नशे में स्कॉर्पियो से 3 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में ऑल्टो कार में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई।

आरोपियों को पकड़ा

भीड़ बढ़ती देख आरोपी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने उनका पीछा किया और 1 युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी पीछा कर 4 अन्य युवकों को दबोच लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर लिया है। सभी आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। 

होमस्टे संचालक से विवाद

मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की होगी। अभी तक आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं हुआ है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना देर रात की है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी 5 युवक अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से नैनीताल के तल्ला कैंची क्षेत्र पहुंचे। यहां किसी बात को लेकर उनका होमस्टे संचालक से विवाद हो गया। देखते ही देखते शराब के नशे में धुत युवक आपा खो बैठे और मारपीट पर उतर आए। युवकों के हुड़दंग और मारपीट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद युवक आगे बढ़े और कैंची पहुंचने पर एक दूसरे होमस्टे संचालक से भिड़ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कैंची पुलिस को दी।

पुलिस की कार्रवाई

दुर्घटना को अंजाम देने वाली आरोपियों की स्कॉर्पियो गाड़ी को सीज कर दिया गया है। सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए भवाली CHC (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि होने के बाद सभी के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

महू-नीमच फोरलेन पर थार सवारों की गुंडागर्दी, टोल कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

महू-नीमच फोरलेन पर थार सवारों की गुंडागर्दी, टोल कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मध्य प्रदेश के धार जिले में टोल प्लाजा पर बैरियर उठाने में हुई देरी पर युवकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू की।

सुप्रीम कोर्ट बोला- अपराधियों में मौत का डर जरूरी, रेप की 3 घटनाओं पर लिया स्वतः संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट बोला- अपराधियों में मौत का डर जरूरी, रेप की 3 घटनाओं पर लिया स्वतः संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में तीन नाबालिगों के साथ हुए गैंगरेप की घटनाओं पर संज्ञान लिया, पुलिस और गृह मंत्रालय से कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मुंबई लाई गईं, जहां उनकी रीढ़ की सर्जरी की जाएगी। उन्हें एयर एंबुलेंस से लाया गया है।

तिरुपति की फॉर्मा कंपनी में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, राहत-बचाव जारी

तिरुपति की फॉर्मा कंपनी में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, राहत-बचाव जारी

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक फार्मा कंपनी में बॉयलर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई और दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

MP के धार में भीषण सड़क हादसा: फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत; मासूम बच्ची भी घायल

MP के धार में भीषण सड़क हादसा: फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत; मासूम बच्ची भी घायल

धार जिले के बदनावर में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर