नंद कुमार साय के बयान से सियासी हलचल,व्यक्तिगत राय-CM साय

nand-kumar-sai-bayan

नंद कुमार साय के बयान से सियासी हलचल,व्यक्तिगत राय-CM साय

नंद कुमार साय के बयान से सियासी हलचलव्यक्तिगत राय-cm साय

Nand Kumar Sai: सर्व आदिवासी समाज की बैठक में वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय के आदिवासी परिवारों से 5 बच्चे पैदा करने वाले बयान ने प्रदेश की राजनीति में हलचल ला दी है. जहां कांग्रेस ने नंद कुमार साय के इस बयान के हवाले से भाजपा पर निशाना साधा है, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे व्यक्तिगत बयान बताते हुए पल्ला झाड़ लिया है. [caption id="attachment_146376" align="alignnone" width="1185"]नंद कुमार साय के बयान से सियासी हलचल,व्यक्तिगत राय-CM साय नंद कुमार साय के बयान से सियासी हलचल,व्यक्तिगत राय-CM साय[/caption] बता दें कि सर्व आदिवासी समाज की बैठक में आदिवासी समाज से जनसंख्या संतुलन बनाए रखने के लिए नंद कुमार साय ने प्रत्येक आदिवासी परिवार से कम से कम 5 बच्चे पैदा करने की अपील की थी. दरहसल उन्होंने कहा कि हम दो, हमारे दो के नारे का सबसे अधिक पालन आदिवासी समाज ने किया, लेकिन इसके कारण समाज की आबादी लगातार घटती गई. उन्होंने ये भी कहा कि आदिवासियों की घटती जनसंख्या पर चिंता जताया।

Nand Kumar Sai: समाज की अलग पहचान सुरक्षित रह सके

नंद कुमार साय केवल परिवार के सदस्य ही बढ़ाने तक नहीं रुके, उन्होंने आगामी जनगणना को लेकर भी समाज को सजग रहने की सलाह दी. उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि जनगणना में धर्म के कॉलम में “आदिवासी” ही दर्ज कराएं, ताकि समाज की अलग पहचान सुरक्षित रह सके.

Nand Kumar Sai: सोच-समझकर रखी होगी बात-सीएम साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि यह नंद कुमार साय का व्यक्तिगत विचार है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वे एक वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने सोच-समझकर ही अपनी बात रखी होगी.

कांग्रेस ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवाल

वहीं इस बयान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी पलटवार किया है । अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नंद कुमार साय भले ही इसे निजी राय बता रहे हों, लेकिन वे भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं, ऐसे में पार्टी और सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए.उन्होंने आरोप लगाया कि यह बयान केवल राजनीतिक बचाव के लिए निजी राय बताकर पेश किया जा रहा है.

संबंधित सामग्री

महिला ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से लगाई न्याय की गुहार, CM डॉ यादव ने लिया तुरंत एक्शन

राज्य

महिला ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से लगाई न्याय की गुहार, CM डॉ यादव ने लिया तुरंत एक्शन

इंदौर में मेट्रो परियोजना के भूमि अधिग्रहण के दौरान एक महिला ने मुआवजा वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

नैनो क्रांति से मेगा समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़, कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार

राज्य

नैनो क्रांति से मेगा समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़, कृषि क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने नैनो उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देकर किसानों की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर, एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी और झामुमो के बैद्यनाथ राम विजयी

राज्य

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर, एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी और झामुमो के बैद्यनाथ राम विजयी

झारखंड के राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी और झामुमो के बैद्यनाथ राम ने जीत हासिल की, जबकि महागठबंधन को बड़ा झटका लगा।

विवादित वीडियो मामले में फिर बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान, कहा- 'वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मैं नहीं हूं'

राज्य

विवादित वीडियो मामले में फिर बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान, कहा- 'वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मैं नहीं हूं'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनके खिलाफ वायरल विवादित वीडियो फर्जी है। दो स्वतंत्र फॉरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है।

CM सुक्खू ने की नए विकास परियोजनाओं की शुरुआत, हेलीपोर्ट नेटवर्क विकसित 

राज्य

CM सुक्खू ने की नए विकास परियोजनाओं की शुरुआत, हेलीपोर्ट नेटवर्क विकसित 

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में आयुष अस्पताल की आधारशिला रखी और कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार सहित कई परियोजनाओं की घोषणा की।