भोपाल में वाटर स्पोर्ट्स की धूम

भोपाल के बड़े तालाब में देशभर के सेलर्स का महामुकाबला, 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी आमने-सामने

भोपाल के बड़ा तालाब में राष्ट्रीय सेलिंग चैंपियनशिप-2026 शुरू हो गई है। 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।

भोपाल के बड़े तालाब में देशभर के सेलर्स का महामुकाबला, 12 राज्यों के 100 खिलाड़ी आमने-सामने

भोपाल का बड़ा तालाब अब सिर्फ पर्यटन का केंद्र नहीं, बल्कि देश के उभरते वाटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच बन रहा है। अपर लेक स्थित बोट क्लब में मंगलवार से राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप-2026 शुरू हो गई। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

12 राज्यों के 100 खिलाड़ी शामिल

11 से 16 अगस्त तक चलने वाली इस राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों से करीब 100 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेलर्स हिस्सा ले रहे हैं। छह दिन तक चलने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों की रफ्तार, संतुलन, तकनीकी कौशल और रणनीति की कड़ी परीक्षा होगी।

राष्ट्रीय रैंकिंग होगी तय

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी राष्ट्रीय रैंकिंग तय की जाएगी। यह रैंकिंग भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए खिलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी।

YAI के 12 ज्यूरी संभालेंगे जिम्मेदारी

प्रतियोगिता को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आयोजित करने के लिए याचिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी YAI का तकनीकी सहयोग मिल रहा है। YAI के 12 ज्यूरी मेंबर्स और पदाधिकारी भोपाल पहुंच चुके हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी भी आयोजन से जुड़े हैं।

MP खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा एक्सपोजर

मध्यप्रदेश याटिंग एसोसिएशन प्रतियोगिता के संचालन में समन्वय कर रहा है। इससे प्रदेश के स्थानीय खिलाड़ियों को देश के अनुभवी सेलर्स के साथ सीधे प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा। मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल की झीलें सेलिंग, रोइंग, कयाकिंग और केनोइंग जैसे खेलों के लिए बेहद अनुकूल हैं।

MP ने जीते 16 पदक

मध्य प्रदेश राज्य जल क्रीड़ा अकादमी वर्ष 2007 से खिलाड़ियों को तैयार कर रही है। अकादमी के खिलाड़ियों ने अब तक 28 अंतरराष्ट्रीय और 69 राष्ट्रीय पदक जीते हैं। 2025 की राजा भोज मल्टीक्लास सेलिंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश की टीम ने 8 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 16 पदक जीते थे।

विदेशी विशेषज्ञ दे रहे प्रशिक्षण

वाटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने के लिए विदेशी प्रशिक्षकों की सेवाएं भी ली जा रही हैं। विशेषज्ञ खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस, रणनीति और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता पर काम कर रहे हैं।

भोपाल में बनेगा बड़ा खेल परिसर

मंत्री सारंग के मुताबिक, भोपाल में करीब 1000 करोड़ रुपए की लागत से अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर विकसित किया जा रहा है। इसके पहले चरण का लोकार्पण जल्द होगा। नवंबर में इसी परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी एशियन चैंपियनशिप और आगे अंतरराष्ट्रीय एशियन रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी भी भोपाल करेगा।

16 अगस्त को होगा समापन

छह दिवसीय सेलिंग चैंपियनशिप का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 16 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा। विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026