NH534 NEWS: दस घंटे बाद सुचारू हुआ NH-534 सतपुली-गुमखाल मार्ग, यात्रियों ने ली राहत की सांस

nh534-news

NH534 NEWS: दस घंटे बाद सुचारू हुआ NH-534 सतपुली-गुमखाल मार्ग, यात्रियों ने ली राहत की सांस

nh534 news दस घंटे बाद सुचारू हुआ nh-534 सतपुली-गुमखाल मार्ग यात्रियों ने ली राहत की सांस

NH534 NEWS: पौड़ी जिले में NH-534 सतपुली-गुमखाल मार्ग पर आवाजाही दस घंटे बाद बहाल हो गई। यह मार्ग बीते दस घंटों से बंद पड़ा था, जिसके चलते दुगड्डा और सतपुली तक भारी जाम की स्थिति बन गई थी। रास्ता बंद होने के कारण सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

[caption id="attachment_91464" align="alignnone" width="225"]NH534 NEWS NH534 NEWS[/caption]

NH534 NEWS: तेज बारिश की संभावना जताई जा रही

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के बीच सड़क पर कटिंग कार्य किया जा रहा था, जिससे मलबा और पत्थर गिरने के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई। स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि विभाग को बारिश के मौसम में ऐसे कार्य सोच-समझकर कराने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याएं न हों। फिलहाल तो बारिश की शुरुआत ही है, जबकि आने वाले दिनों में और अधिक तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

NH534 NEWS: दुर्घटना की आशंका बनी रहती

मौके पर प्रशासन की टीम तैनात रही। गुमखाल चौकी इंचार्ज संजय रावत ने बताया कि लगातार बारिश के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। उन्होंने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की कि वे सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, क्योंकि सड़क पर जगह-जगह फिसलन और मलबा जमा होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

NH534 NEWS: हाईवे को वाहनों के लिए खोला जा सका

संजय रावत ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार यात्रियों की सहायता के लिए मौजूद हैं। रास्ता खोलने के लिए मशीनों और मजदूरों की मदद से मलबा हटाया गया और करीब दस घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को वाहनों के लिए खोला जा सका।

पुलिस लगातार ट्रैफिक पर नजर बनाए हुए

स्थानीय लोगों का कहना है कि सतपुली-गुमखाल मार्ग पौड़ी जिले के महत्वपूर्ण मार्गों में से एक है और इसके बाधित होने पर न सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि पर्यटक और अन्य राहगीर भी प्रभावित होते हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में ऐसे हालात से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां की जाएंगी। फिलहाल यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है और पुलिस लगातार ट्रैफिक पर नजर बनाए हुए है।

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।