NHM employees Strike: छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों का अनोखा विरोध, भीख मांगकर जताया आक्रोश

nhm-employees-protest-in-chhattisgarh

NHM employees Strike: छत्तीसगढ़ में NHM कर्मचारियों का अनोखा विरोध, भीख मांगकर जताया आक्रोश

nhm employees strike छत्तीसगढ़ में nhm कर्मचारियों का अनोखा विरोध भीख मांगकर जताया आक्रोश

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार की उदासीनता के विरोध में आज एक अनोखा प्रदर्शन किया. 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे NHM कर्मचारी संघ ने आज शहर की सड़कों पर उतरकर आम नागरिकों से भीख मांगते हुए सरकार को जगाने की कोशिश की.

10 मांगों को लेकर हड़ताल 

संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे नियमितीकरण सहित कुल 10 मांगों को लेकर विगत चार दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन अब तक राज्य सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है. प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने भीख में मिले पैसे को राज्य सरकार के कोष में जमा कराने की घोषणा की, ताकि सरकार उनके नियमितीकरण का "तोहफा" दे सके और अन्य लंबित मांगों को भी पूरा किया जा सकें.

100 से ज्यादा बार लिख चुके हैं पत्र

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वे अब तक 100 से अधिक बार सरकार को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन हर बार उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करती, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी.

हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई

हड़ताल के चलते अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. मरीजों को इलाज के अभाव में लौटना पड़ रहा है, जिसकी जिम्मेदारी NHM कर्मचारी संघ ने सीधे तौर पर राज्य सरकार पर डाली है.संघ ने सरकार से अपील की है कि वह जल्द से जल्द नियमितीकरण सहित सभी 10 मांगों पर निर्णय लें, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हो सकें और कर्मचारियों को न्याय मिल सके. Read More :- ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।