NHM Strike Chhattisgarh: एनएचएम कर्मचारियों पर सरकार का बड़ा फैसला: "काम नहीं तो वेतन नहीं"

nhm-strike-chhattisgarh-no-work-no-pay

NHM Strike Chhattisgarh: एनएचएम कर्मचारियों पर सरकार का बड़ा फैसला: "काम नहीं तो वेतन नहीं"

nhm strike chhattisgarh एनएचएम कर्मचारियों पर सरकार का बड़ा फैसला "काम नहीं तो वेतन नहीं"

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी कर साफ कर दिया है कि हड़ताल पर रहने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को "नो वर्क, नो पे" (काम नहीं तो वेतन नहीं) के नियम का पालन करना होगा।

सरकार के आदेश

सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को निर्देश जारी। 18 अगस्त 2025 से अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों की जानकारी तुरंत राज्य कार्यालय भेजने को कहा गया। हड़ताल पर रहने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी होगा। नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई संभव, सेवा से पृथक करने तक की चेतावनी।

हड़ताल की वजह

छत्तीसगढ़ के 16 हजार से अधिक एनएचएम कर्मचारी 18 अगस्त से 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। बारिश, बाढ़ और मौसमी बीमारियों के कारण मरीजों की भीड़ है, लेकिन स्टाफ की कमी से दिक्कतें बढ़ गई हैं।

एनएचएम कर्मचारियों की 10 प्रमुख मांगे

  1. संविलियन (मर्जर)
  2. स्थायीकरण
  3. 27% लंबित वेतन वृद्धि
  4. कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता
  5. ग्रेड पे निर्धारण
  6. अनुकंपा नियुक्ति
  7. महिला कर्मियों के लिए विशेष अवकाश नीति
  8. ट्रांसफर सुविधा
  9. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
  10. 10 लाख रुपये कैशलेस मेडिकल बीमा

स्वास्थ्य मंत्री का बयान

स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि कर्मचारियों की 10 में से 5 मांगें पूरी कर ली गई हैं, जिन्हें जल्द लागू किया जाएगा। बाकी 5 मांगों पर केंद्र को निर्णय लेना है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि त्योहार और मौसमी बीमारियों को देखते हुए हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आएं। Read More :- मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती! Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

राज्य

सिंहस्थ 2028: सीएम मोहन देंगे तैयारियों को रफ्तार, जानें क्या होगा फायदा, क्या है प्लानिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, 2,935 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा कॉरिडोर

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

राज्य

भगवान परशुराम के कथित अपमान,सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता भारत सरकार प्रशांत त्रिपाठी ने तहरीर देकर की जांच की मांग

गोरखपुर में भगवान परशुराम के स्वरूप के आपत्तिजनक प्रदर्शन को लेकर विवाद उठा है, जिसमें ब्राह्मण समाज ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

राज्य

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

राज्य

MP में NEET परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 30 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश में NEET-UG परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए। 44 साइबर कमांडो और दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई।

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

राज्य

MP में UCC को लेकर तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन ने कहा- मुस्लिम भाई-बहनों से भी आ रहे अच्छे सुझाव

मध्य प्रदेश सरकार ने शीतकालीन सत्र से पहले UCC विधेयक पारित करने का प्रयास शुरू किया है, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में।